30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Punjab Night Cufew: पंजाब में 15 जनवरी तक लगा नाइट कर्फ्यू, जिम, स्कूल-कॉलेज भी किए बंद

Punjab Night Cufew कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच चन्नी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पंजाब में 15 जनवरी तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही जिम, स्पा, स्कूल, कॉलेज भी बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके अलावा कोविड के बढ़ते खतरे के बीच भी कई पाबंदियां लागू की गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 4 Jan 2022, 12:13 PM IST

Gym closed In Punjab Night Cufew Imposed from night 10 to morning 5 till 15 jannuary

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस और ओमिक्रॉन वैरिएंट अपने पैर पसार रहा है। यही वजह है कि राज्य सरकारें इससे निपटने के लिए कड़े कदम उठा रही हैं। इस बीच पंजाब से भी बड़ी खबर सामने आई है। यहां कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच चन्नी सरकार ने प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नाइट कर्फ्यू ( Punjab Night Cufew ) से लेकर और कई पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। मंगलवार को पंजाब सरकार ने 15 जनवरी तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू चस्पा कर दिया है।

पंजाब में कोरोना केस में तेजी से इजाफा हो रहा है। यही वजह है कि सरकार कड़े प्रतिबंधों की ओर आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसके तहत कुछ परिस्थितियों को छोड़कर आवाजाही पर पाबंदी रहेगी।

यह भी पढ़ेँः Haryana: कोरोना से जंग के बीच प्रतिबंध 12 जनवरी तक बढ़ाए , सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

ये प्रतिबंध भी किए गए लागू

- इसके अलावा शहरों और कस्बों में बार, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्तरां और स्पा 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किए जाएंगे।
- इसमें कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण आवश्यक होगा।
- जिम और स्विमिंग पूल पूरी तरह बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है
- वहीं सरकारी, प्राइवेट कार्यालयों में जाने की अनुमति टीके की दोनों डोज ले चुके कर्मचारियों को ही होगी। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज, यूनिवर्सिटी और कोचिंग सेंटर भी बंद कर दिए गए हैं।
- स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और स्टेडियम भी बंद कर दिए गए हैं।
- एसी बसों में आधी ही सवारियां बैठाने के आदेश दिए गए हैं।

दररअल पंजाब में लगातार कोविड 19 का खतरा बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भी कोविड का आंकड़ा 400 के पार रहा है। जबकि पिछले 24 घंटों में एक बार सूबे में कोरोना के 419 केस सामने आए हैं। पठानकोट और पटियाला में सर्वाधिक पॉजिटिविटी दर में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे दोनों जिलों को प्रतिबंध लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

पंजाब में 10 दिन में सक्रिय मामलों की संख्या में 1394 की तेजी देखने को मिली है। 25 दिसंबर को इन केसों की संख्या 347 थी, जो सोमवार को बढ़कर 1741 पर पहुंच गई है। सिर्फ 10 दिन में एक से बढ़कर 4.47 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में अब तक 16866118 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें अब तक 605922 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

यह भी पढ़ेँः Coronavirus In Delhi: राजधानी में 7 महीने का टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आए 2761 केस, 51 फीसदी हुआ इजाफा

पटियाला बना हॉटस्पॉट


पंजाब में बढ़ते कोरोना वायरस संकट के बीच पटियाला हॉट स्पॉट बन गया है। पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में 22 MBBS स्टूडेंट्स और डॉक्टर कोविड 19 से संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सुमित सिंह ने इसकी पुष्टि भी की है।