30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus In Delhi: राजधानी में 7 महीने का टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आए 2761 केस, 51 फीसदी हुआ इजाफा

Coronavirus In Delhi राजधानी में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते एक दिन में कोरोना के मामलों में 51 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। यही नहीं दिल्ली में कोरोना वायरस ने बीते सात महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मई 2021 के बाद सबसे ज्यादा कोरोना के दैनिक मामले सामने आए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 2 Jan 2022, 7:22 AM IST

Coronavirus New Cases Increase In Delhi break seven month Record 2716 Cases report

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus In Delhi ) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच ओमिक्रॉन वैरिएंट ( Omicron Variant ) के भी डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। यही वजह है कि केंद्र से लेकर राज्य सरकारों तक सभी कड़े प्रतिबंध भी लगा रहे हैं। बावजूद इसके नए मामलों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इस बीच राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कोरोना ने बीते सात महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सात महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा नए केस सामने आए हैं। यही नहीं बीते एक दिन में कोरोना के मामलों में 51 फीसदी का इजाफा हुआ है।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटों में 2716 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद बाद कुल संक्रमितों की संख्या 14,50,927 पहुंच गई है। वहीं चौबीस घंटों में 765 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 51 फीसदी बढ़ गया है, जो डराने वाला है।

यह भी पढ़ेँः Omicron के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का राज्यों को निर्देश - तैयारी रखें, केस बढ़ सकते हैं

राजधानी में पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 3.64 फीसदी तक पहुंच गया है। वहीं एक मरीज की मौत हो गई है। राजधानी में अब तक 25,108 लोगों की जान कोरोना की वजह से जा चुकी है।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच सरकार नाइट कर्फ्यू जैसे कड़े प्रतिबंध लगा चुकी है। हालांकि मामलों में बढ़ोतरी रुक नहीं रही है। बीते दिन शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 1796 मामले सामने (Corona Case) आए थे। महज एक ही दिन में कोरोना के मरीज 2716 पहुंच गए हैं। एक दिन में करीब 900 मरीजों का इजाफा हुआ है।

राजधानी में अब तक 14,19,459 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बढ़ते संक्रमण की वजह से 1243 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। वहीं डेथ रेट 1.73 फीसदी पहुंच गया है।

यह भी पढ़ेंः Maharashtra में कोरोना के खतरे के बीच फिर लॉकडाउन लगाने की तैयारी! सरकार के मंत्री ने दिया संकेत

कोरोना ने तोड़ा 7 महीने का रिकॉर्ड


राजधानी में पिछले 7 महीने में शनिवार 1 जनवरी 2022 को सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। 21 मई के बाद सबसे ज्य़ादा कोरोना केस सामने आए हैं। दिल्ली में 21 मई को 3009 मामले दर्ज किए गए थे।