
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कई राज्यों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। खास तौर पर महाराष्ट्र ( Maharasthra )में स्थिति काफी गंभीर होती जा रही है। यहां एक दिन में हजारों की तादाद में कोरोना संक्रमित नए मामले सामने आने से हड़कंप भी मचा हुआ है। नेता से लेकर अभिनेता तक हर कोई कोरोना की चपेट में आ रहा है, लिहाजा सरकार की चिंता और भी बढ़ गई है। फिलहाल महाराष्ट्र में कोरोना और ओमिक्रॉन वैरिएंट ( Omicron Variant ) के जरिए कई पाबंदियां लगाई गई हैं। इनमें धारा 144 के साथ-साथ 12 घंटे तक की पाबंदियां शामिल हैं। इस बीच सरकार के मंत्री ने संकेत दिया है कि उद्धवर सरकार कोरोना के हालातों पर नजर बनाए हुए है, जरूरत पड़ी तो लॉकडाउन जैसे कड़े कदम फिर उठाए जा सकते हैं।
महाराष्ट्र में तेजी से कोरोना और ओमिक्रॉन केस तेजी से बढ़ रहे हैं। दिसंबर माह के आखिरी 11 दिनों में कोरोना मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कोविड-19 पर काबू करने के लिए प्रदेश की ठाकरे सरकार लगातार प्रयास कर रही है। वहीं कोरोना को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस बीच महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जिस रफ्तार से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं उसको देखते हुए महाराष्ट्र में जल्द लॉकडाउन लग सकता है।
यह भी पढ़ेंः देश में Omicron से पहली मौत, महाराष्ट्र में नाइजीरिया से लौटे शख्स ने गंवाई जान
राज्य मंत्री विजय वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र ने कोरोना मामलों की संख्या में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए कहा है कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो या केसों में इसी रफ्तार से बढ़ोतरी जारी रहती है तो लॉकडाउन जैसे कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।
दरअसल महाराष्ट्र में बीते दिन 8,067 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बीच महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा कि राज्य में नए सिरे से लॉकडाउन लागू करने का चरण करीब आ रहा है, हालांकि इसको लेकर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ही लेंगे।
आपदा प्रबंधन मंत्री वडेट्टीवार ने कहा कि, लॉकडाउन का दौर नजदीक आ रहा है, लेकिन सीए इस पर फैसला लेंगे कि इसे कब लगाया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा संबंधी और कॉलेजों पर पाबंदी पर फैसला इसके साथ ही लिया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः Omicron के खतरे के बीच मुंबई में हर दिन 12 घंटे पाबंदी, सरकार ने 15 जनवरी तक जारी की खास गाइडलाइन
15 जनवरी तक पाबंदियां बढ़ाई गईं
महाराष्ट्र में धारा 144 समेत कई पाबंदियों को 15 जनवरी तक बढ़ाया गया है। इसके साथ ही शाम 5 से सुबह 5 बजे तक सार्वजनिक स्थानों जैसे बीच, खुले मैदान, पार्क, सैरगाह जैसे जगहों पर जाने की पाबंदी लागू कर दी गई है।
इस बीच महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने भी दावा किया है कि, जनवरी के तीसरे हफ्ते तक दो लाख सक्रिय कोरोना के केस सामने आ सकते हैं।
Published on:
1 Jan 2022, 4:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.