28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में Omicron से पहली मौत, महाराष्ट्र में नाइजीरिया से लौटे शख्स ने गंवाई जान

देश में लगातार कोरोना वायरस और उसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश में ओमिक्रॉन के चलते पहली मौत का मामला भी सामने आया है। महाराष्ट्र पिपरी चिंचवाड़ में 52 वर्षीय एक शख्स की ओमिक्रॉन की चपेट में आने से मौत हो गई। ये शख्स कुछ दिन पहले नाइजीरिया से लौटा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Dec 2021, 10:21 PM IST

First Omicron death in india been reported from Maharashtra 52 year old man died

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) और उसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ( Omicron )के बढ़ते खतरे के बीच बहुत बड़ी खबर सामने आई है। देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट पहले मरीज की मौत हो गई है। महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में पिपरी चिंचवड़ इलाके में 52 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ये शख्स कुछ दिन पहले नाइजीरिया से लौटा था। इस शख्स को यशवंतराव चौहान हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना से संक्रमित होने के बाद 28 दिसंबर को उसकी मौत पिंपरी चिंचवड के अस्पताल में हो गई। देश में ओमिक्रॉन मरीज की मौत का यह पहला मामला है। इस मौत ने एक बड़े खतरे की ओर इशारा कर दिया है। दरअसल पहले ही महाराष्ट्र में कोरोना और ओमिक्रॉन के मामलों में दोगुनी गति से इजाफा हो रहा है। ऐसे में ये मौत चिंता बढ़ाने वाली है।

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से देश में पहली मौत का मामला भी सामने आया है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, नाइजीरिया से लौटे शख्स ने ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से अपनी जान गंवा दी है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उसकी मृत्यु हुई है। दरअसल इस शख्स को बीते 13 वर्षों से डायबिटीज की बीमारी थी। 28 दिसंबर को जब इनकी मौत तो इसे गैर कोविड बताया गया। लेकिन जब 30 दिसंबर को शख्स की रिपोर्ट आई तो नतीजा चौंकाने वाला था। यह व्यक्ति ओमिक्रोन संक्रमित निकला।

यह भी पढ़ेँः कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच दो राज्यों में R Value ने पार किया दो का आंकड़ा, जानिए क्या है इसका मतलब


महाराष्ट्र में दोगुना तेजी से बढ़ रहा ओमिक्रॉन

देश में सबसे ज्यादा जिन राज्यों में ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ रहा है उसमें महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों में दोगुना गति से ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ा है। वहीं महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 5,368 नए मामले रिकॉर्ड किए गए।

यह भी पढ़ेँः स्वास्थ्य मंत्रालयः 26 दिसंबर से देश में 10 हजार केस रोज आ रहे सामने, प्रीकॉशन डोज के लिए बुजुर्गों को भेजे जाएंगे SMS

यह आंकड़ा बीते दिन के मुकाबले 1,468 ज्यादा है। इस दौरान 1,193 संक्रमित ठीक हुए और 22 लोगों की मौत भी हुई। राज्य में फिलहाल 18,217 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा यहां ओमिक्रॉन के नए 198 मामले सामने आए हैं।

बीते 24 घंटे में पाए गए 198 ओमिक्रॉन संक्रमितों में से 190 केस सिर्फ मुंबई में रिकॉर्ड किए गए हैं। इन सबको मिलाकर महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से संक्रमितों का आंकड़ा 450 पर पहुंच गया है।