28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वास्थ्य मंत्रालयः 26 दिसंबर से देश में 10 हजार केस रोज आ रहे सामने, प्रीकॉशन डोज के लिए बुजुर्गों को भेजे जाएंगे SMS

देशभर में कोरोना वायरस के ताजा आंकड़ा डराने वाले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश में रोजाना 10 हजार कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। जबकि ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 961 हो गई है। वहीं आईसीएमआर के डीजी डॉ. भार्गव ने बताया वैक्सीन कोरोना का इलाज नहीं, लेकिन मौत के खतरे के कम कर सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Dec 2021, 6:38 PM IST

Health Ministry says 10000 Covid Cases Report Every day In Country From December 26

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के बढ़ते खतरे के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ( Health Ministry ) ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि 33 दिन के बाद देश में फिर से एक दिन में 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आने शुरू हो गए हैं। 26 दिसंबर के बाद से देश में रोज 10 हजार कोरोना संक्रमित नए मामले सामने आ रहे हैं। निश्चित रूप से ये आंकड़ा डराने वाला है। वहीं ओमिक्रॉन वैरिएंट की स्थिति को लेकर अग्रवाल ने कहा कि देश में ओमिक्रॉन से संक्रमण के कुल 961 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 320 मरीज ठीक हो चुके हैं।

देश में कोरोना के मामले अब डरा रहे हैं। लव अग्रवाल ने कहा कि भारत में पिछले हफ्ते औसतन 8,000 से अधिक मामले हर रोज रिपोर्ट किए गए। कुल मिलाकर कोरोना पॉजिटिविटी रेट 0.92 फीसदी है। उन्होंने कहा, मिजोरम के 6 जिले, अरुणाचल प्रदेश का एक जिला, पश्चिम बंगाल के कोलकाता सहित 8 जिलों में 10 फीसदी से अधिक की साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट नोट की जा रही है। वहीं 14 जिलों में साप्ताहिक मामले की पॉजिटिविटी रेट 5-10 फीसदी के बीच है।

यह भी पढ़ेँः दिल्ली में Omicron अब कम्युनिटी स्प्रेड लेवल पर, हेल्थ मिनिस्टर ने बताया 46 फीसदी केस इस वैरिएंट के

बुजुर्गों को भेजे जाएंगे एसएमएस

भारत में लगभग 90 फीसदी वयस्क आबादी को पहली डोज के साथ कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीन लगाई गई है। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी से शुरू होने वाली प्रीकॉशनरी डोज लेने के लिए सरकार योग्य बुजुर्ग आबादी को एसएमएस भेजकर इसकी याद दिलाएगी।

प्रीकॉशनरी डोज से कम होगा मौत का खतरा

वहीं ICMR डीजी डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि, वैक्सीन चाहे वे भारत, इजरायल, अमरीका, यूरोप, ब्रिटेन या चीन की हों. उनका काम मुख्य रूप से बीमारी मोडिफाई करना है। वे संक्रमण को नहीं रोकते हैं।
प्रीकॉशनरी डोज मुख्य रूप से संक्रमण, अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु की गंभीरता को कम करने के लिए है। भार्गव के मुताबिक वैक्सीनेशन से पहले और बाद में मास्क का इस्तेमाल जरूरी है। इसके अलावा सार्वजनिक जगहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना होगा।

24 घंटे में ओमिक्रॉन के 180 केस

देश में बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 180 केस सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही कुल मामले 961 हो गए हैं। जिस गति से ओमिक्रॉन पैर पसार रहा है, उससे साफ है कि साल खत्म होने से पहले ओमिक्रॉन का आंकड़ा 1000 को पूरा कर लेगा।

यह भी पढ़ेँः Omicron के दो नए लक्षण आए सामने, जानिए किसने की खोज और क्या दी जानकारी

राज्यों में क्या स्थिति


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली में सबसे अधिक 263 मामले ओमिक्रॉन के सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 252, गुजरात में 97, राजस्थान में 69, केरल में 65 और तेलंगाना में 62 मामले सामने आए हैं।
वहीं कोरोना के मामलों की बात करें को मौजूदा समय में देश में 82402 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में एक दिन में कोविड-19 के 13,154 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,22,040 हो गई है।

वहीं 268 और संक्रमितों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4,80,860 पहुंच गया है। देश में 49 दिन बाद कोविड-19 के 13 हजार से अधिक दैनिक मामले सामने आए हैं।