30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब: बड़ी रैलियों में कोरोना विस्फोट का खतरा, अब ऐसे जनता तक पहुंचेगी कांग्रेस

पंजाब कांग्रेस ने कोरोना के खतरे से बचते हुए चुनाव प्रचार करने की तरीका ढूंढ निकाला है। बता दें कि पंजाब में जन-जन तक पहुंचने के लिए बड़ी-बड़ी रैलियां करने की बजाय पार्टी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानि आरएसएस का फॉर्म्युला अपनाने का फैसला किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 3 Jan 2022, 10:58 AM IST

punjab congress will follow rss model to reachout voters amid corona

punjab congress will follow rss model to reachout voters amid corona

नई दिल्ली। देश में एक बार कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि संभव है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। ऐसे में देश में पांच राज्यों में चुनाव कराना भी एक चुनौती बना हुआ है। दरअसल, चुनावी रैलियों में जुटने वाली भीड़ से कोरोना का विस्फोट होने की आशंका है। ऐसे में पंजाब कांग्रेस ने कोरोना के खतरे से बचते हुए चुनाव प्रचार करने की तरीका ढूंढ निकाला है। बता दें कि पंजाब में जन-जन तक पहुंचने के लिए बड़ी-बड़ी रैलियां करने की बजाय पार्टी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानि आरएसएस का फॉर्म्युला अपनाने का फैसला किया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को पंजाब चुनाव के लिए बनी कैंपेन कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। कमेटी के सदस्यों मे तय किया कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी आरएसएस की तरह ही जमीनी स्तर पर काम करेगी। इससे पार्टी कार्यकर्ता निजी तौर पर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और कोरोना के फैलने का खतरा भी कम होगा।

बता दें कि यह बैठक कैंपेन कमेटी के चेयरमैन सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद थे। इसमें फैसला लिया गया कि कांग्रेस अब बड़ी रैलियां करने की बजाय बूथ स्तर पर कोरोना नियमों का पालन करते हुए लोगों से मिलेगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। इसके तहत बूथ स्तर पर बैठकें की जाएंगी, और मतदाताओं को कांग्रेस के विजन के बारे में जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: ये फकीर कैसा जिसके पास है विदेशी कार! पीएम मोदी की नई मर्सडीज पर संजयय राउत का हमला

खास बात यह है कि इस बैठक में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी एक-दूसरे की तारीफ कर रहे थे। ऐसे में कहा जा रहा है कि शायद दोनों नेताओं के बीच मनमुटाव अब खत्म हो गया है। कमेटी ने यह भी फैसला लिया कि पार्टी जनता के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल में किए गए कामों को भी ले जाएगी।

यह भी पढ़ें: भारत में आ गई है कोरोना की तीसरी लहर? एक सप्ताह में तीन गुना हो गए हैं मामले

अगर पंजाब में कोरोना मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 417 मरीज मिले। वहीं 3 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। फिलहाल राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,349 एक्टिव केस हो गए हैं। पंजाब में कोरोना के बिगड़ते हालात को लेकर सोनिया गांधी ने सीएम चन्नी से रिपोर्ट ली है। वहीं खबरें हैं कि पंजाब में नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है।