राष्ट्रीय

पीएम मोदी के हाथों होना है एक हफ्ते में लोकार्पण, काम अब तक नहीं हुआ है पूरा

पीएम मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी में विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे पर अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Oct 2021, 11:58 AM IST
screenshot_2021-10-18_pm_modi.png
PM Modi to inaugurate road and drain in Varanashi

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी का दौरा कर सकते है। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी विकास कार्यों अंतर्गत सड़क, नाली और इंटरलॉकिंग का लोकार्पण करेंगे। पर जहां पीएम मोदी के इस दौरे में अब सिर्फ एक हफ्ते का ही समय बचा है, वही अभी तक वाराणसी में हो रहा विकास कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है और अभी भी पूरा नहीं हुआ है। पीएम हाथों से लोकार्पण के लिए सिर्फ एक हफ्ता बचा हुआ यह काम अभी तक 50% भी पूरा नहीं हुआ है।

10.58 करोड़ रुपये की लागत का विकास कार्य

वाराणसी के चांदपुर औधोगिक इलाके में विकास के लिए लोक निर्माण विभाग के द्वारा 10.58 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, नाली और इंटरलॉकिंग का काम शुरू हुआ था। एक साल से चल रहे इस काम को इतना धीरे किया जा रहा है कि यह अब तक 50% भी पूरा नहीं हो पाया है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की उदासीनता और ठेकेदार की काम के प्रति लापरवाही को ज़िम्मेदार बताया जा रहा है।

Published on: