राष्ट्रीय

फेसबुक पर हुई दोस्ती, बात करते-करते हो गया प्यार; बस एक चूक से गैंगरेप की शिकार हो गई महिला

पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि फेसबुक के माध्य्म से महिला आरोपी के संपर्क में आई थी इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंंध बन गए।

2 min read
Sep 14, 2025
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (Photo-IANS)

भुवनेश्वर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय चंदन कु हाटी उर्फ ​​चंदू, 37 वर्षीय प्रसन्न कु आचार्य और 32 वर्षीय राजेश कुमार दास के रूप में हुई है। महिला आरोपियों में से एक की फेसबुक मित्र थी। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी। 

ये भी पढ़ें

17 साल की बेटी के साथ 6 दिन तक लगातार रेप, बात बाहर ना जाए इसलिए…

फेसबुक से हुई दोस्ती

पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय पीड़िता फेसबुक के माध्यम से मुख्य आरोपी चंदन के संपर्क में आई थी। इसके बाद, फेसबुक पर बातचीत के माध्यम से दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हुए। लगातार बातचीत के दौरान आरोपी ने पीड़िता को एक म्यूजिशियन से मिलने का और उसको सिंगर बनने का मौका दिलाने का वादा किया।

आरोपी ने अन्य के साथ बनाई योजना

इसके बाद आरोपी चंदन ने अपने अन्य साथियों के साथ एक योजना बनाई और उसे फोटोशूट के बहाने एक लॉज में बुलाया। प्रेमी के वादे पर भरोसा करके महिला 10 सितंबर को अपने घर से म्यूजिशियन से मिलने के लिए घर से निकली। 

आरोपियों ने किया दुष्कर्म

बाद में शहर के चंद्रशेखरपुर इलाके में स्थित एक लॉज में तीनों आरोपी पीड़िता को ले गए। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पीड़िता की बहन ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। 

नशीला पदार्थ खिलाकर किया रेप

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पीड़िता को एक संगीतकार से मिलवाने का झूठा झांसा दिया था। उन्होंने उसे लॉज में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर खाने को दिया और कमरे में जबरन बंद कर दिया। फिर आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि विश्वसनीय जानकारी के आधार पर, तीनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें

आशिक बना हत्यारा: प्रेमी ने दूसरे से अफेयर के शक पर प्रेमिका और उसकी सहेली को उतारा मौत के घाट

Published on:
14 Sept 2025 05:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर