राष्ट्रीय

Congress Protest: राहुल गांधी के प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले-अराजकता के प्रतीक के रूप में उभर रहे

BJP on Rahul Gandhi: NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
2 min read
BJP on Rahul Gandhi
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर सियासी बयानबाजी तेज, photo- ANI

BJP on Rahul Gandhi: NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी के व्यवहार को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कहा कि वह अराजकता के प्रतीक बनते जा रहे हैं।

अराजक राजनीति का बताया उदाहरण

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आचरण उनके संवैधानिक पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री केवल किसी एक दल के नेता नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के निर्वाचित प्रतिनिधि हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास तक पहुंचकर जिस तरह का प्रदर्शन किया गया, वह लोकतांत्रिक विरोध नहीं बल्कि अराजक राजनीति का उदाहरण है।

संसद में चर्चा के लिए तैयार, विरोध अनुचित

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनके साथियों का व्यवहार यह दिखाता है कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तोड़ने की दिशा में बढ़ रही है। नितिन नवीन ने यह भी कहा कि संसद में किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार हमेशा तैयार रही है, लेकिन कांग्रेस ने विरोध के लिए अनुचित रास्ता चुना।

भारतीय राजनीति का दुर्भाग्यपूर्ण दिन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा ​कि, लंबे समय तक विपक्ष में रहने के बावजूद भाजपा ने कभी ऐसी सीमाएं नहीं लांघीं। उन्होंने इसे भारतीय राजनीति का दुर्भाग्यपूर्ण दिन बताते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व का यह रवैया चिंताजनक है। उन्होंने यह भी कहा कि जब राहुल गांधी की ओर से कुछ शर्तें रखी गईं तो उन्हें स्वीकार किया गया, लेकिन बाद में कांग्रेस पीछे हट गई।

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं कांग्रेस ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी का आरोप है कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है और विपक्षी नेताओं के साथ सख्ती बरती गई।
कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी को प्रदर्शन स्थल से जबरन हटाकर हिरासत में लिया गया, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें जबरन पुलिस वाहन में बैठाया गया।

Updated on:
21 Jul 2026 10:18 pm
Published on:
21 Jul 2026 10:16 pm