राष्ट्रीय

जंतर-मंतर प्रदर्शन में महिला पत्रकार से बदसलूकी! मुमताज पटेल बोलीं- इंतजार कीजिए, आंदोलन के मूड में आएगा पूरा देश

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकार से कथित बदसलूकी पर एफआईआर नहीं होने से कांग्रेस नेत्री मुमताज पटेल ने पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 48 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2026, 9:20 PM IST
Mumtaz Patel
कांग्रेस नेत्री मुमताज पटेल। फाइल फोटो- पत्रिका

Woman Journalist Case: जंतर-मंतर पर हाल ही में एसआईआर, ईवीएम और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार की ओर से पुलिस के एक अधिकारी पर लगाए गए आरोपों पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इसे लेकर कांग्रेस नेत्री मुमताज पटेल ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की कार्यशैली को सभी देख रहे हैं और इंतजार कीजिए, पूरा देश आंदोलन के मूड में आएगा।

पुलिस पर लगाए आरोप

उन्होंने कहा कि 48 घंटे हो गए हैं, लेकिन पुलिस का घमंड देख लीजिए, अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। सुबह से महिला पत्रकार को एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया। आज उन्हें प्रेस कांफ्रेंस में शामिल होना था, लेकिन वह पुलिस के सिस्टम में फंसी हुई है। दिल्ली पुलिस द्वारा बदसुलूकी की जा रही है। एफआईआर नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का मामला उठाया है। महिला की आवाज को सभी उठा रहे हैं, फिर भी पुलिस अपनों को शह दे रही है। पीड़ित पर ही एक्शन ले रही है। उसे डिटेन कर रहे हैं।

'महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़'

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रदर्शनकारियों के साथ जिस तरीके का बर्ताव कर रही है, यह ठीक नहीं है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ हो रही है, कई महिलाएं डर के कारण सामने नहीं आ रही हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि पुलिस एक्शन लेने के बजाय उन्हें ही डिटेन कर लेगी। मुमताज पटेल ने कहा कि जिस तरह से लोग वोट चोरी के खिलाफ, अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं, पुलिस से स्थिति संभाली नहीं जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है, क्योंकि जनता से वोट का अधिकार छीना जा रहा है। दूसरी तरफ महिलाएं अपनी सुरक्षा और महिलाओं से जुड़े अपराध को लेकर सड़कों पर उतर रही हैं।

10 तारीख का कार्यक्रम बहुत अहम

वहीं आप नेता संजीव झा ने कहा कि 10 तारीख का कार्यक्रम बहुत अहम है और देशभर से लोग दिल्ली आ रहे हैं। हमने सारी तैयारियां कर ली हैं और उस दिन दिल्लीभर से लोग जंतर-मंतर पर मौजूद रहेंगे। जिस तरह ज्ञानेश कुमार ने देश की जनता के साथ धोखा किया है, वोट चुराए हैं और गैर-कानूनी सरकार बनाई है, मुझे लगता है कि ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों को पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों पर देशद्रोह का आरोप लगना चाहिए और उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।

Updated on:
5 Oct 2026, 9:20 PM IST
Published on: