Bihar Politics: मकर संक्रांति पर आरजेडी नेता राबड़ी के आवास पर चूड़ा दही भोज का कार्यक्रम रखा गया। इसमें सिर्फ राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं को निमंत्रण मिला।
Bihar Politics: मकर संक्रांति के मौके पर बिहार में मंगलवार को दही-चूड़ा पर सियासत तेज हो गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा अपने-अपने आवासों और पार्टी कार्यालयों पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन जा रहा है। इस दौरान एनडीए जहां अपनी एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहा है वहीं राजद अध्यक्ष लालू यादव ने भी दही-चूड़ा भोज के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते नजर आए। लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया है। पार्टी कार्यालय में आयोजित इस दही-चूड़ा भोज में एनडीए के तमाम नेताओं के पहुंचे।
मकर संक्रांति पर आरजेडी नेता राबड़ी के आवास पर चूड़ा दही भोज का कार्यक्रम रखा गया। इसमें सिर्फ राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं को निमंत्रण मिला। दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से भी दही-चूड़ा भोज का आयोजन रखा गया। इसमें भी सिर्फ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल किया है। चुनावी साल में महागठबंधन के दोनों दल अलग-अलग भोज का आयोजन कर रहे हैं। इसमें सिर्फ अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया। राजनीतिक गलियारों में अब चर्चा हो रही है कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब राजद और कांग्रेस के बीच मुद्दों पर मतभेद दिख रहा है।
इसी बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने जनता दल (आरजेडी) पर बिना नाम लिए जोरदार हमला बोला है। नीरज कुमार ने कहा है कि इंडिया गठबंधन के एक दल ने सहयोगी दलों को निमंत्रण नहीं भेजा। गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच बीते कुछ दिनों से संघर्ष चल रहा है, जो अब सामने आने लगा है। उन्होंने कहा कि साल 2025 में इन लोगों की राजनीति खत्म होने जा रहे है।
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने एनडीए के विभिन्न राजनीतिक दलों ने दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया है। इसमें सभी लोगों को बुलाया है उनके अच्छी परिणाम देखने को मिलेंगे। हमने कभी भाषायी उन्माद और ईर्ष्या की राजनीति नहीं की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। भोज में पूरा एनडीए के सभी घटक दलों के नेता भी साथ दिखने वाले है।