राष्ट्रीय

EX PM के पोते प्रज्वल रेवन्ना पर 50 महिलाओं के साथ रेप का आरोप, एक साल पहले बेंगलुरु एयरपोर्ट से किया था गिरफ्तार

प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप है कि उसने महिलाओं को लालच देकर सेक्सुअल फेवर लिया। साथ ही किसी को तहसीलदार तो किसी को सब इंस्पेक्टर की नौकरी दिलवा दी। 
2 min read
May 31, 2025
Feature image
प्रज्वल रेवन्ना पर 50 महिलाओं के साथ रेप का आरोप है (Photo-Patrika)

Prajwal Revanna: प्रज्वल रेवन्ना, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के पोते पर 50 महिलाओं के साथ बलात्कार और यौन शोषण के गंभीर आरोप हैं। उनके पूर्व ड्राइवर ने कोर्ट में गवाही दी कि प्रज्वल के फोन में 2,000 से अधिक अश्लील तस्वीरें और 40-50 वीडियो थे, जिनमें जद(एस) कार्यकर्ताओं, नौकरानियों और अन्य महिलाओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न के दृश्य थे। ये वीडियो और तस्वीरें अप्रैल 2024 में हासन में पेन ड्राइव के जरिए सार्वजनिक हुए, जिसके बाद कर्नाटक पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने जांच शुरू की।

पेन ड्राइव में मिली थी 3 हजार वीडियो और तस्वीरें

वहीं दावा किया गया कि प्रज्वल रेवन्ना की पेन ड्राइव में करीब 3 हजार अश्लील वीडियो और तस्वीरें में थीं। बता दें कि प्रज्वल पर चार मामले दर्ज है। यह मामला कोर्ट में है और प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ्तार हुए एक साल हो गए है। 

लालच देकर लिया सेक्सुअल फेवर

प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप है कि उसने महिलाओं को लालच देकर सेक्सुअल फेवर लिया। साथ ही किसी को तहसीलदार तो किसी को सब इंस्पेक्टर के अलावा कई को अन्य विभाग में की नौकरी दिलवा दी।

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर किया था गिरफ्तार

प्रज्वल रेवन्ना को 31 मई 2024 को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर जर्मनी से लौटते ही गिरफ्तार किया गया। SIT ने चार मामलों में करीब 2 हजार पेज की चार्जशीट दाखिल की हैं। हालांकि अभी भी एक सवाल बना हुआ है कि प्रज्वल रेवन्ना को आखिर सजा कब मिलेगी?

अभी तक न्यायिक हिरासत में है रेवन्ना

कोर्ट ने पिछले साल 6 जून को पुलिस को रेवन्ना की कस्टडी दी थी। इसे बढ़ाकर 10 जून कर दिया था। हालांकि इसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट में SIT की हिरासत में प्रज्वल को भेज दिया था। इसके बाद से ही रेवन्ना न्यायिक हिरासत में है। हालांकि जमानत के लिए प्रज्वल ने कई याचिकाएं डालीं थी, लेकिन कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली।

हासन सीट से मिली हार

हासन लोकसभा सीट को देवगौड़ा परिवार का गढ़ माना जाता था, लेकिन 2024 में प्रज्वल रेवन्ना को हार का सामना करना पड़ा था। जद(एस) के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना को कांग्रेस के उम्मीदवार श्रेयस एम. पटेल ने 42,649 मतों के अंतर से हराया। श्रेयस पटेल ने 6,72,988 वोट हासिल किए, जबकि प्रज्वल को 6,30,339 वोट मिले। इस हार ने जद(एस) के लिए हासन में 25 साल के वर्चस्व को तोड़ दिया।

Updated on:
31 May 2025 09:24 pm
Published on:
31 May 2025 06:53 pm
Also Read
View All
Water Revolution: लोहारी में जल क्रांति की तैयारी, जहां कुएं में उतरकर लोटे से पानी भरते है गांव वाले, 504 गड्ढों में स्टोर करेंगे बारिश का पानी

पाकिस्तान जाकर जैश कमांडर से शादी करने वाली थी राजस्थान की महिला, लोग बोले- ‘गद्दार सिर्फ बॉर्डर के उस पार नहीं, देश के अंदर भी हैं’

मंगेतर के कत्ल से चंद घंटे पहले प्रेमी संग कैफे डेट पर थी सिया, पुणे मर्डर मिस्ट्री में वीडियो आया सामने

‘जान से मार दूंगा’, शिवसेना सांसद ने पत्रकारों को दी धमकी, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा माफी मांगों

हैदराबाद में SIR अभियान पर सियासी घमासान, ओवैसी ने उठाए दस्तावेज नियमों पर सवाल