राष्ट्रीय

BJP को क्यों एकजुट होकर भी नहीं हरा सकता विपक्ष? प्रशांत किशोर ने बताई वजह

BJP Can't Be Defeated - Prashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने हाल ही में 2024 लोकसभा चुनाव के बारे में एक बड़ी बात कही है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि विपक्ष एकजुट होकर भी बीजेपी को नहीं हरा सकता। इतना ही नहीं, उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी निशाना साधा है।
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2023, 1:13 PM IST
pm_narendra_modi_and_prashant_kishor.jpg
PM Narendra Modi & Prashant Kishor

2024 लोकसभा चुनाव में अभी एक साल से ज़्यादा समय बाकी है, पर सभी चुनावी दलों ने तैयारियाँ अभी से शुरू कर दी हैं। चाहे बीजेपी (BJP) हो, या काँग्रेस (Congress), अन्य दल, सभी ने अगले साल चुनावी मैदान में उतरने के लिए कमर कस ली हैं। इसी बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) भी अगले साल देश में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अपने बयानों का सिलसिला शुरू कर दिया है। हाल ही में प्रशांत किशोर ने अगले साल के लोकसभा चुनाव के लिए एक बड़ी बात कही है।

बीजेपी को एकजुट होकर भी नहीं हरा सकताविपक्ष

प्रशांत किशोर ने हाल ही एक कार्यक्रम में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए एक बड़ी बात कही है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि विपक्ष एकजुट होकर भी बीजेपी को नहीं हरा सकता। विपक्षी दल सिर्फ एकसाथ आकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में बीजेपी को नहीं हरा सकती।

यह भी पढ़ें- पंजाब के कई इलाकों में आज से शुरू होगी इंटरनेट सर्विस; कई जगह रहेंगी 23 मार्च तक बंद, अमृतपाल सिंह के चाचा को किया केंद्रीय जेल में शिफ्ट

विपक्ष क्यों नहीं हरा सकता बीजेपी को?

प्रशांत किशोर ने विपक्ष के एकजुट होकर भी बीजेपी को न हरा सकने की वजह भी बताई। प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी के तीन मज़बूत पक्ष हैं। हिन्दुत्ववाद, राष्ट्रवाद और कल्याणवाद। अगर विपक्ष इन तीनों में से कम से कम दो पक्षों पर भी बीजेपी को कमज़ोर नहीं कर सकता, तो उनके एकजुट होने का भी उन्हें कोई फायदा नहीं मिलेगा।


विपक्ष की एकजुटता पर भी उठाएं सवाल

प्रशांत किशोर ने विपक्ष की एकजुटता पर भी सवाल उठाएं। प्रशांत किशोर ने कहा कि सभी विपक्षी दल सिर्फ बाहर से एक साथ हैं, पर वैचारिक रूप से सभी अलग-अलग हैं। ऐसे में उनकी दिखवटी एकता बीजेपी के खिलाफ काम नहीं करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा पर भी साधा निशाना

प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी निशाना साधा। प्रशांत किशोर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में केवल चलना ही काफी नहीं है। उसका असर भी दिखना चाहिए। भारत जोड़ो यात्रा काँग्रेस की चुनावी स्थिति को मज़बूत करने के लिए की गई थी। पर क्या ऐसा हुआ? इसके बारे में काँग्रेस को सोचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पीएम फुमिओ किशिदा को दिया खास गिफ्ट

Published on:
Also Read
View All
SIR पर कांग्रेस मंत्री का बयान बना भाजपा का हथियार, अब X पर आकर सतीश बोले- मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से उत्तर बंगाल में रेड अलर्ट: 11 हजार लोग सुरक्षित निकाले गए, दिल्ली-यूपी-बिहार में भी बदला मौसम

9.30 बजे सुबह इंदिरा की हत्या, शाम 6.45 बजे राजीव बने पीएम, जानिए नौ घंटे की पूरी कहानी

Mahatma Gandhi Land Case: अमेरिका में महात्मा गांधी के पोते की 30 एकड़ जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

रैली टालने के लिए दिल्ली के व्यापारियों ने अब सोनिया गांधी से की अपील, कहा- राहुल गांधी ने मना कर दिया, आपसे आखिरी उम्मीद