26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पीएम फुमिओ किशिदा को दिया खास गिफ्ट

Indian PM Modi's Gift To Japanese PM KIshida: जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा आज भारत दौरे पर आए हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने पीएम किशिदा का स्वागत करते हुए उन्हें एक खास गिफ्ट दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 20 Mar 2023, 5:34 PM IST

pm_modi_meets_pm_kishida.jpg

Indian PM Narendra Modi with Japanese PM Fumio Kishida

जापान (Japan) के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा (Fumio Kishida) आज सोमवार, 20 मार्च को भारत दौरे पर आए हैं। जापान के पीएम का यह दौरा करीब 27 घंटे के लिए रहेगा। पीएम किशिदा इस दौरे पर भारत और जापान के बीच संबंधों को बढ़ाने के साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियों के साथ दूसरे कई मामलों पर बातचीत करेंगे। भारत (India) आने पर जापान के पीएम ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से भी मुलाकत की। भारतीय पीएम मोदी ने जापानीज़ पीएम किशिदा का जोर-शोर से स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान भारतीय पीएम मोदी ने जापानीज़ पीएम किशिदा को एक खास गिफ्ट दिया।

पीएम मोदी ने पीएम किशिदा को क्या दिया गिफ्ट?

पीएम मोदी ने पीएम किशिदा से मुलाकात के दौरान उन्हें एक खास गिफ्ट दिया। पीएम मोदी ने चंदन की लकड़ी से बनी भगवान बुद्ध की नक्काशी की हुई मूर्ति पीएम किशिदा को गिफ्ट में दी। यह मूर्ति कर्नाटक में निर्मित है। पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध की यह मूर्ति पीएम किशिदा को कदम की लकड़ी से बने जाली के बॉक्स में गिफ्ट दी।


यह भी पढ़ें- अमृतपाल मामले को कनाडा से मिल रही है हवा, खुफिया एजेंसियों का बड़ा खुलासा

सदियों से कर्नाटक में प्रचलित है चंदन की शिल्प कला

चंदन की नक्काशी की कला एक उत्कृष्ट और प्राचीन शिल्प है जो सदियों से कर्नाटक में प्रचलित है। इस शिल्प में चंदन की सुगंधित लकड़ी के टुकड़ों को तराशकर मूर्तियाँ और अन्य सजावटी सामान बनाया जाता है।