राष्ट्रीय

प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया ओछी राजनीति का आरोप, यमुना में मरी मछलियां डालने के मामले में FIR के निर्देश

Chhath Puja 2026: मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना में मरी मछलियां डालने के मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 7:26 PM IST
parvesh verma arvind kejriwal
प्रवेश वर्मा और अरविंद केजरीवाल। फाइल फोटो- पत्रिका

Dead Fish Controversy: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच यमुना में मरी हुई मछलियां डालने का मामला सामने आया है। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर नदी में मरी मछलियां डालकर छठ पर्व से पहले माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि इस साल दिल्ली में छठ पूजा के लिए 1,465 स्थानों पर इंतजाम किए गए हैं और यमुना किनारे 24 मॉडल घाट तैयार किए गए हैं।

केजरीवाल पर साधा निशाना

प्रवेश वर्मा ने कहा कि यमुना में फेरी सेवा शुरू होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने उन्हें नदी में मरी हुई मछलियां डाले जाने की जानकारी दी। छठ का त्योहार नजदीक है और कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी इस तरह की ओछी राजनीति कर रही है। मंत्री ने बताया कि उन्होंने अपने विभाग को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच कर मरी हुई मछलियां नदी में डालने वाले लोगों की पहचान की जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपियों का आम आदमी पार्टी से कोई संबंध है या नहीं। उन्होंने कहा कि जांच में पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

जनता को 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट समर्पित

उधर, मंत्री कपिल मिश्रा ने छठ पूजा की तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की जनता को 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट समर्पित किया है। मुनक नहर के किनारे भव्य छठ घाट बनाया गया है, जहां लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस साल एक बार फिर यमुना किनारे भी छठ पूजा का आयोजन होगा। इसके लिए नदी के किनारे 24 मॉडल घाट तैयार किए गए हैं। इसके अलावा पूरी दिल्ली में 1,465 स्थानों पर छठ पूजा के इंतजाम किए गए हैं। कपिल मिश्रा ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले छठ पूजा पर रोक लगा दी गई थी और पर्व मनाने वालों को जेल भेजा जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि अब दिल्ली में लोग गर्व के साथ छठ पूजा मना सकेंगे।

Updated on:
12 Nov 2026, 7:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mumbai Crime: मेकअप आर्टिस्ट के घर मिला कोकीन का बड़ा जखीरा, 21.13 करोड़ रुपए की नशीली खेप जब्त, 2 गिरफ्तार

तमिलनाडु में मतदाता सूची का प्रारूप हुआ जारी, SSR प्रक्रिया के बाद चेन्नई में बढ़ी मतदाताओं की संख्या

दिल्ली की जहरीली हवा बन रही बच्चों के लिए जिंदगीभर का खतरा, जानिए बड़ो से ज्यादा बच्चों पर कैसे पड़ता है इसका दुष्प्रभाव

Punjab AAP Candidates: मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां से लेकर कुलवंत सिंह तक…जानें आप की दूसरी लिस्ट में किन विधायकों के कटे टिकट

Kabra Elephant: कबरा कान हाथी ने एक और महिला को मार डाला, दूसरी का कुचल दिया पैर, 18 लोगों की पहले ही ले चुका है जान