राष्ट्रीय

Presidential Election: क्या शरद पवार होंगे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार? NCP नेता और महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने दिया ये जवाब

राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर शरद पवार ने अपने पत्ते पहले ही खोल दिए हैं। इन सब के बीच अब एनसीपी ने भी साफ कर दिया है कि वह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार नहीं होंगे।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2022, 12:59 PM IST
Actress Ketaki Chitale Arrested Derogatory FB Post Sharad Pawar
Actress Ketaki Chitale Arrested Derogatory FB Post Sharad Pawar

मुंबई: राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार उतारने के मंसूबों पर पानी फिर गया है। दरअसल एनसीपी चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पावर ने अपनी स्थिति साफ करते हुए इनकार कर दिया है। इसी बीच मुंबई में एक प्रेसवार्ता में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने बताया कि वह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे या नहीं। पाटिल ने कहा कि शरद पवार जी ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार नहीं होंगे।

शरद पवार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे या नहीं इस सवाल पर एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि कल इस पर कोई चर्चा नहीं हुई। सभी नेता आज दिल्ली में बैठक कर रहे हैं। सभी दलों के नेता मिलेंगे तो निश्चित तौर पर फैसला लिया जाएगा। शरद पवार राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार होंगे या नहीं, इस पर पवार साहब ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह उम्मीदवार नहीं होंगे। ऐसे में कांग्रेस के विपक्ष का साझा उम्मीदवार उतारने के मंसूबो को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में अब नए नामों पर मंथन शुरू होगा।

गौर हो कि इससे पहले एनसीपी के कैबिनेट सदस्यों के साथ शरद पवार ने एक बैठक की थी । जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं दौड़ में नहीं है। मैं राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष का उम्मीदवार नहीं बनूंगा। दरअसल पवार के नाम पर कई दलों ने समर्थन जताया था। आप नेता संजय सिंह ने भी उनसे मुलाकात की थी। ऐसे में पवार के इनकार के बाद अन्य नामों पर विचार किया जा रहा है। कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, गुलाम नबी आजाद सहित कई लोगों के नाम रेस में सामने आ रहे हैं।

Published on: