राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने किया ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ का उद्घाटन, एआई को बताया रोजगार का बड़ा अवसर

India AI Impact Summit 2026: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज भारत में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026' का उद्घाटन कर दिया है। इस एआई सम्मेलन का आयोजन दिल्ली के भारतम मंडपम में हो रहा है।

2 min read
PM Narendra Modi at India AI Impact Summit 2026 (Photo - ANI)

भारत (India) में बड़े लेवल पर 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026' (India AI Impact Summit 2026) का आयोजन चल रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने दिल्ली के भारतम मंडपम में आधिकारिक रूप से 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026' का उद्घाटन कर दिया है। इस अवसर पर फ़्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) और ब्राज़ील (Brazil) के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा (Luiz Inácio Lula da Silva) समेत कई ग्लोबल लीडर्स और टेक लीडर्स भी भारतम मंडपम में मौजूद हैं।

एआई को बताया रोजगार का बड़ा अवसर

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के साथ 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026' का उद्घाटन किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने एआई को रोजगार का बड़ा अवसर बताया। साथ ही भारत में आयोजित इस सम्मेलन को दुनिया का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक एआई समिट बताते हुए सभी का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने इस समिट का भारत में होना ग्लोबल साउथ के लिए गर्व की बात बताया।

भारत नई टेक्नोलॉजी बनाता है और स्वीकार करता है

भारत सबसे ज़्यादा युवा आबादी वाला देश है और इस एआई समिट में भी बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया है, जिसकी पीएम मोदी ने भी तारीफ की। पीएम मोदी ने देश में टेक्नोलॉजी के तेज़ी से हो रहे विकास पर बात करते हुए कहा कि भारत नई टेक्नोलॉजी बनाता है और स्वीकार भी करता है।

दुनिया की बड़ी पीढ़ी कर रही एआई को स्वीकार

एआई के बढ़ते इस्तेमाल पर पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया की बड़ी पीढ़ी आज के इस दौर में एआई को स्वीकार कर रही है। उन्होंने एआई को मानव इतिहास का सबसे बड़ा परिवर्तन बताते हुए इसे बेहद ही अहम बताया।

मशीनें बन रही हैं इंटेलिजेंट

पीएम मोदी ने मशीनों के लिए एआई की अहमियत पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एआई की मदद से मशीनें इंटेलिजेंट बन रही हैं और पहले से बेहतर काम कर रही हैं।

Also Read
View All

अगली खबर