राष्ट्रीय

‘अब तुम्हें खत्म करने का समय आ गया’, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक को मिली जान से मारने की धमकी

Priyank Kharge Facebook Threat: कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

2 min read
Jun 09, 2026
Priyank Kharge Facebook threat
कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे को मिली जान से मारने की धमकी (Photo-IANS)

Priyank Kharge Death Threat: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कर्कला के पास स्थित केरवाशे गांव का निवासी है। उसे कर्कला टाउन पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

फेसबुक पोस्ट से शुरू हुआ मामला

बता दें कि पूरा मामला तब साने आया जब एक व्यक्ति ने फेसबुक पेज NAMMA KARLA पर प्रियांक खरगे की फोटो के साथ एक आपत्तिजनक देखी और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। 

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने 6 जून को टिप्पणी करते हुए मंत्री प्रियांक खरगे के खिलाफ अपमानजनक, जातिसूचक और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया। आरोपी ने लिखा था कि तू कौन है? अब तुझे खत्म करने का समय आ गया है।

पुलिस का मानना है कि यह टिप्पणी विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने और मंत्री को डराने-धमकाने की मंशा से की गई थी।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 351(3) – आपराधिक धमकी, धारा 353(2) – सार्वजनिक शांति भंग करने वाले या शरारत फैलाने वाले बयान और धारा 196 – विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाने का अपराध लगाई। इसके अलावा जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

कोर्ट में किया पेश

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर की गई इस पोस्ट और उसके प्रकाशन से जुड़ी परिस्थितियों की जांच अभी जारी है। बता दें कि यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आपत्तिजनक, धमकीपूर्ण और जाति या धर्म के आधार पर नफरत फैलाने वाली टिप्पणियों पर निगरानी और कार्रवाई बढ़ाई जा रही है।

कर्नाटक में हुआ नेतृत्व परिवर्तन

बता दें कि पिछले दिनों कर्नाटक कांग्रेस में सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान खत्म हो गई। डीके शिवकुमार ने सीएम पद की शपथ लीं। इसके अलावा विभागों का बंटवारा भी हो गया है। हालांकि खबरें सामने आ रही है कि कई नेता मनपसंद विभाग नहीं मिलने से नाराज चल रहे हैं।

Published on:
09 Jun 2026 12:19 pm