राष्ट्रीय

CJP Protest: ‘क्या आपने गृह मंत्री से पूछा कि पुलिस ने लाठीचार्ज क्यों किया?’ मीडिया के सवालों पर सख्त हुईं प्रियंका गांधी

Congress: मॉनसून सत्र के दौरान संसद की कार्यवाही स्थगित होने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी, NEET UG पेपर लीक, छात्रों के आंदोलन,लाठीचार्ज, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और जंतर-मंतर पुलिस कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठाए।
2 min read
Jul 23, 2026
CJP Protest news
प्रियंका गांधी ने सरकार पर उठाये सवाल(फोटो-IANS)

Priyanka Gandhi: संसद के मॉनसून सत्र के चौथे दिन भी लोकसभा की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे, फिर 2 बजे तक और अंततः शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद नहीं चलने के सवाल पर सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि देशभर में छात्र आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक संसद में इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया। साथ ही प्रियंका गांधी ने गृह मंत्री से भी सवाल पूछा कि पुलिस ने लाठीचार्ज युवाओं और छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों किया।

संसद ठप होने पर प्रियंका गांधी का जवाब

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि पत्रकारों को विपक्ष से नहीं, बल्कि सरकार से सवाल पूछने चाहिए। उन्होंने कहा कि मंत्री मीडिया के सामने बयान दे रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री संसद में आकर जवाब नहीं दे रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब पूरे देश में युवा और छात्र सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, तब सबसे बड़ा सवाल यह होना चाहिए कि सरकार छात्रों की मांगों पर क्या कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि संसद नहीं चलने के बजाय यह पूछा जाना चाहिए कि छात्रों के हित में अब तक क्या कार्रवाई हुई है।

गृह मंत्री अमित शाह पर भी उठाए सवाल

प्रियंका गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे को लेकर सवाल उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को सरकार से पूछना चाहिए कि पेपर लीक मामले की जिम्मेदारी कौन लेगा और शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा देंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों हुआ। साथ ही उन्होंने पूछा कि कई छात्र अस्पतालों में क्यों भर्ती हुए और प्रदर्शन के दौरान इंटरनेट सेवाएं बंद करने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने की क्या जरूरत थी। प्रियंका गांधी ने कहा कि छात्रों को आतंकवादी की तरह क्यों देखा जा रहा है।

केसी वेणुगोपाल ने दिया स्थगन प्रस्ताव

इससे पहले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा में NEET UG पेपर लीक मामले और 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर स्थगन प्रस्ताव(Adjournment Motion) का नोटिस दिया।

पीएम मोदी के ट्वीट पर कांग्रेस का पलटवार

पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ फास्ट-ट्रैक कोर्ट के जरिए सख्त कार्रवाई की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि अब लोगों का सरकार की बातों पर भरोसा नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाना चाहिए और सरकार को छात्रों से सीधे बातचीत करनी चाहिए।

Updated on:
23 Jul 2026 04:30 pm
Published on:
23 Jul 2026 04:29 pm
Also Read
View All
BJP के ‘सेवा संकल्प’ पर तेजस्वी का तंज, बोले- बाढ़ पीड़ितों के लिए पैसा नहीं, PM के जन्मदिन पर जलाएंगे 100 करोड़ का दीया-बाती

Crime News: दिल्ली में पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी को पुलिस ने 16 घंटे में पकड़ा, 10 साल की बेटी ने दिया था अहम सुराग

Aaditya Thackeray: ‘न कभी मिला, न उन्हें जानता था’ दिशा सालियान मामले में नाम चर्चा में आने पर बोले आदित्य ठाकरे

UPI पर एमडीआर को लेकर इमरान प्रतापगढ़ी का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- गरीबों को लूटने का एक और तरीका

‘राहुल गांधी को PM फेस मानना होगा, नहीं तो गठबंधन में रहने की क्या जरूरत?’, कांग्रेस नेता के बयान से सियासी हलचल तेज