राष्ट्रीय

‘इसे ही डर और कायरत कहते हैं’ CJP के प्रदर्शन से पहले मेट्रों बंद होने के लेकर प्रियंका गांधी ने साधा BJP सरकार पर निशाना

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह मोदी सरकार का डर और कायरता की निशानी है।
2 min read
• •
Oct 09, 2026
priyanka gandhi statement on delhi metro
विजय चौक पर प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी (फोटो- IANS)

Vijay Chowk Protests: इंडिया गठबंधन के नेताओं का एक दल राष्ट्रपति से मिलने के लिए निकल चुका है। वहीं, एक दल ने विजय चौक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। विजय चौक पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने BJP सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कल होने वाले CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली मेट्रों बंद किए जाने को लेकर कहा कि यह मोदी सरकार का डर है। उन्होंने कहा कि इसे डर और कायरता कहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की एकजुटता और शांतिपूर्ण प्रदर्शन से घबरा गई है, इसीलिए ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रदर्शन से पहले लेने होती है अनुमति

कल कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस ने निर्देश जारी किए हैं कि जो भी व्यक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा, उसे जगह की परवाह किए बिना तुरंत हिरासत में लिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों को रखने के लिए छत्रसाल स्टेडियम और राजीव गांधी स्टेडियम समेत छह अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं।

कल होगा CJP का प्रदर्शन

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले मेट्रो-ट्रेन बंद होने और जंतर-मतंर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होने को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाला प्रदर्शन होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 19 नागरिकों को विरोध प्रदर्शन का मौलिक अधिकार देता है, इसलिए अलग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। बता दें कि इंडियन रेलवे ने 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों के लिए चलने वाली 165 ट्रेनों में से 38 को कैंसिल कर दिया है।

35 हजार से ज्यादा जवान तैनात

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए जंतर-मंतर और मध्य दिल्ली के इलाकों में 35,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और हरियाणा से अतिरिक्त महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया है। सुरक्षा निगरानी के लिए फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS), अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे, छतों पर स्पॉटर्स और ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। पुलिसकर्मियों को विवाद से बचने और लाठियों का इस्तेमाल करने का अधिकार दिया गया है।

Updated on:
09 Oct 2026 09:58 pm
Published on:
09 Oct 2026 09:00 pm