Priyanka Gandhi Demand in Parliament: संसदीय कार्यवाही के दौरान प्रियंका गांधी अपनी बात रख रही थी। इस दौरान उन्होंने नितिन गडकरी से चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर सवाल पूछा। साथ ही उन्होंने सदन में बोलते हुए नितिन गडकरी से एक मांग भी की, जिस पर गडकरी ने रोचक जवाब दिया।
Nitin Gadkari Appointment: संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे ही गुरुवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से किया सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है। सांसद प्रियंका गांधी चर्चा के दौरान मंत्री गडकरी से चंडीगढ़-शिमला हाईवे को लेकर सवाल कर रही थीं। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने मुस्कुराते हुए भरे सदन में नितिन गडकरी से मिलने का समय मांगा। इस पर नितिन गडकरी ने भी तुरंत जवाब दिया।
केरल की वायनाड सीट से सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से चंडीगढ़-शिमला रूट को लेकर सवाल किया था। सवालों के दौरान प्रियंका ने यह भी कहा कि सर, मैं आपसे अपने संसदीय क्षेत्र के कामों के लिए जून से मिलने का समय मांग रही हूं। कृपया आप हमें मिलने का समय दीजिए।
उन्होंने कहा कि जून महीने से समय मांगने के बाद भी हमें मिलने का समय नहीं दिया जा रहा है। इसीलिए आपसे निवेदन है कि मुलाकात का समय दे दीजिए।
सांसद प्रियंका गांधी के द्वारा मुलाकात करने के लिए समय देने की मांग के तुरंत बाद ही नितिन गडकरी ने जवाब दिया। गडकरी ने कहा कि आपको किसी भी प्रकार के अपॉइंटमेंट की आवश्यकता नहीं है। हमारे दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले रहते हैं।
साथ ही उन्होंने मांग को स्वीकारते हुए प्रश्नकाल के बाद अपने संसद के ऑफिस में मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद दोनों नेताओं की संसद में ही मुलाकात हुई। साथ ही मुलाकात के दौरान नितिन गडकरी ने प्रियंका गांधी को चावल से बनी हुई डिश भी खिलाई।
वीबी-जी राम जी बिल (VB-G RAM G Bill) के लोकसभा में पास होने के बाद कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया है। इस बिल पर संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि यह नया बिल महात्मा गांधी के नाम पर बने मनरेगा योजना को खत्म कर देगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि हम इस बिल का पूरी तरह विरोध करेंगे। साथ ही उन्होंने 100 दिन की रोजगार गारंटी को 125 दिन करने के कदम को सरकार की चालाकी बताया है।