राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर: कुख्यात ड्रग तस्करों पर बड़ा एक्शन, लाखों की संपत्ति कुर्क

पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक गांव देगवार तरवान में दो ड्रग तस्करों की 87 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Dec 2023, 1:56 PM IST
jammu_and_kashmir_police4.jpg

जम्मू कश्मीर पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पुंछ जिले में कुख्यात ड्रग तस्करों की लाखों की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विज्ञप्ति ने बताया गया है कि पुलिस की टीम ने नारकोटिक ड्रग्स एंड सोेइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत इस जिले के ग्राम देगवार टेरवान के निवासी शकर दीन और मोहम्मद यासीन की कुर्क की गई संपत्तियों में से 45.86 लाख रुपए से अधिक की कीमत का एक मंजिला आवासीय घर, करीब 33 लाख रुपए की एक जेसीबी एक्सकेवेटर और करीब नौ लाख रुपए का एक ट्रैक्टर शामिल है।


एनडीपीएस अधिनियम के तहत की गई कुर्क

पुंछ पुलिस द्वारा की गई जांच और पूछताछ के दौरान आवासीय घर तथा वाहनों की पहचान अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के रूप में की गई थी। विशेष रूप से, पिछले महीने मेंढर के कोटियान गांव के कुख्यात ड्रग तस्करों महमूद हुसैन, जफर इकबाल और जाविद इकबाल का दो मंजिला आवास और मोटर वाहनों को एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुर्क किया गया है।

यह भी पढ़ें- Vijay Diwas 2023: 93 हजार पाक सैनिकों ने किया था सरेंडर, पीएम मोदी ने बहादुर नायकों को दी श्रद्धांजलि

स्थानीय लोगों ने की पुलिस की तारीफ

प्रवक्ता ने कहा कि यह ऑपरेशन नशीली दवाओं के खतरे से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने चल और अचल संपत्ति की कुर्की के संबंध में पुंछ पुलिस की पहल की सराहना की, जो ड्रग तस्करों द्वारा नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से जुटाई गई है।

यह भी पढ़ें- धीरज साहू की प्रतिक्रिया पर बीजेपी का पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस सांसद को बताया गांधी परिवार का ATM




Published on: