30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धीरज साहू की प्रतिक्रिया पर बीजेपी का पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस सांसद को बताया गांधी परिवार का एटीएम

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है, दुनिया जानती है कि धीरज साहू गांधी परिवार का एटीएम था। सवाल यह है कि यह पैसा कहां से आता है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 16 Dec 2023, 12:35 PM IST

dheeraj_sahu__dharmendra_pradhan99.jpg

आयकर विभाग ने बीते हफ्ते कांग्रेस के झारखंड से राज्यसभा सांसद और देश के बड़े शराब कारोबारी धीरज साहू के 9 ठिकानों पर छापेमारी कर 350 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद किया था। इस मामल में एक सप्ताह बाद शनिवार को धीरज साहू की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा था कि वो एक-एक पाई का हिसाब देंगे, ये पूरा पैसा उनका नहीं है। कांग्रेस को बदनाम करने का आरोप लगाया। धीरज साहू की प्रतिक्रिया पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस सांसद को गांधी परिवार का एटीएम बताया है।


गांधी परिवार के एटीएम है धीरज साहू

केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने धीरज साहू के हिसाब वाले बयान पर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमारे उड़ीसा में कहते है कि मंदिर के अंदर कौन है तो जवाब आता है कि मैं केला नहीं खाया। धीरज साहू कांग्रेस पार्टी के सांसद है। दुनिया जानती है कि वह गांधी परिवार के एटीएम है। जब चाहे गांधी परिवार को जो चाहे निजी खर्च हो वो ही करते है।

लोगों के गले नहीं उतर रहा है उनका बयान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमारे झारखंड उड़ीसा में तो यह कहा जाता है कि यह गांधी परिवार के एटीएम है। इसलिए जो इसलिए एक सप्ताह बाद खुद के बयाव में बयान दिया है वह लोगों के गले नहीं उतर रहा है।

गलत तरीके से धन कमाते है कांग्रेस सांसद

उन्होंने आगे कहा कि जांच एजेंसी अपना काम कर रही है, उनको करने दीजिए। एक विषय और है कि इतना सारा पैसा कहां से आया है। कई राज्यों की आबकारी एजेंसियो को धीरज साहू अपने हिसाब से चल रहे हैं। गलत तरीके से धन उपार्जन करना उनकी एक नई व्यवसाय बन गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर: कपकपाती ठंड से लोग बेहाल, घने कोहरे ने लगाया वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक

दुनिया जानती है धीरज साहू की सच्चाई

बीजेपी नेता ने कहा कि आबकारी नीति को अपने ढंग से तोड़ मरोड़ कर काम करवाते है। गांधी परिवार के साथ फोटो खींच कर लोगों को लोगों पर दबाव बनाना यही उनकी नीति है। इनका पूरा परिवार इनके साथ है। इनका व्यवसाय क्या है पूरी दुनिया को पता है। इसलिए धीरज साहू के कहने पर यह सच्चाई नहीं छिपेगी। पूरी दुनिया जानती है कि गांधी परिवार से इनका क्या कनेक्शन है।

यह भी पढ़ें- सूरत एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल दर्जा, इसके साथ डायमंड बुर्स का भी होगा उद्धाटन, डिटेल में जानें इसकी खासियत

यह भी पढ़ें- Vijay Diwas 2023: 93 हजार पाक सैनिकों ने किया था सरेंडर, पीएम मोदी ने बहादुर नायकों को दी श्रद्धांजलि