30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर: कपकपाती ठंड से लोग बेहाल, घने कोहरे ने लगाया वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक

पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी ने सर्दी की रफ़्तार और तेज कर दी है। दिल्ली में सर्दी ने पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। हिमाचल में तापमान में और गिरावट आने से बिलासपुर में कोहरे की घनी परत छा गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 16 Dec 2023, 10:26 AM IST

cold_wave_555.jpg

Weather Alert : उत्तर भारत सर्दी से कांप रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी ने मौसम में सर्दी की रफ़्तार और तेज कर दी है। देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली में फ्रिज जैसी ठंडी हवाओं से लोगों का बहुत बुरा हाल है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, एमपी सहित कई राज्यों में आज घने कोहरे की चादर देखने को मिली। घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है।


दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड

राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ रही है। शुक्रवार को तो दिल्ली में सर्दी ने पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मौसम की सबसे ठंडे दिन की शुरुआत आज शुक्रवार को हुई। तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया जो शिमला से भी कम रहा। तापमान में और गिरावट आने से राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की परत छा गई है। जैसे ही दिल्ली में तापमान गिर रहा है, लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव के पास बैठे नजर आ रहे हैं।


पहाड़ों पर शीतलहर और घना कोहरा

पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड सहित पहाड़ी क्षेत्रों में शीत लहर का कहर देखने को मिल रहा है। हिमाचल में तापमान में और गिरावट आने से बिलासपुर में कोहरे की घनी परत छा गई है। प्रचलित शीत लहर की स्थिति से राहत पाने के लिए लोग अलाव जला रहे हैं।

सर्दी से कांप रहे है ये राज्य

देशभर के विभिन्न राज्यों में ठंड में इजाफा हो गया है। दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा से लेकर राजस्थान और उत्तराखंड तक उत्तर भारत के राज्यों के तापमान में काफी गिरावट आई है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों तापमान में और गिरावट की संभावना है। सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है। क्रिसमस के आस-पास ठंड अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएगी।

बिहार में ठंड से ठिठुरन

बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सर्द हवाएं की वजह से कंपकपी छुड़ाने लगी हैं। बीते कुछ दिनों में पटना सहित कई जिलों के हिस्सों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है। सुबह में घना कोहरा देखने को मिल रहा है जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हुई है। लोगों को यातायात में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े- सूरत एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल दर्जा, इसके साथ डायमंड बुर्स का भी होगा उद्धाटन, डिटेल में जानें इसकी खासियत

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काई मेट के मुताबिक आगामी 24 घंटों में अंडमान निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी असम, लक्षद्वीप, दक्षिणी केरल और अरुणाचल प्रदेश में हलकी बारिश के आसार है। विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।

यह भी पढ़ें- निर्भया की मां का छलका दर्द! बोली- 11 साल हो गए, पर कुछ नहीं बदला


यह भी पढ़ें- इंजीनियर्ड स्टोन पर प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला देश बनेगा ऑस्ट्रेलिया, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला