30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vijay Diwas 2023: 93 हजार पाक सैनिकों ने किया था सरेंडर, पीएम मोदी ने बहादुर नायकों को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'विजय दिवस' के मौके पर 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के नायकों को श्रद्धांजलि दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 16 Dec 2023, 11:01 AM IST

pm_modi_98i.jpg

Vijay Diwas 2023:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर विजय के दिन ' विजय दिवस' के अवसर पर भारतीय सेना के बहादुर नायकों के शौर्य, वीरता और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, आज, विजय दिवस पर, हम उन सभी बहादुर नायकों को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने 1971 में निर्णायक जीत सुनिश्चित करते हुए कर्तव्यनिष्ठा से भारत की सेवा की। उनकी वीरता और समर्पण राष्ट्र के लिए अत्यंत गौरव का स्रोत है। पीएम मोदी के अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई नेताओं ने देश को विजय दिवस की शुभकामनाएं दीं। खरगे ने लिखा कि हम अपने सशस्त्र बलों और मुक्ति वाहिनी के अदम्य साहस, वीरता और दृढ़ संकल्प को नमन करते हैं।


देश सदैव उनका ऋणी रहेगा : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि उनका बलिदान और अटूट भावना हमेशा लोगों के दिलों और हमारे देश के इतिहास में अंकित रहेगी। भारत उनके साहस को सलाम करता है और उनकी अदम्य भावना को याद करता है। 16 दिसंबर के दिन पाकिस्तानी सेना ने 1971 में भारत से 13 दिनों तक चले युद्ध में बुरी तरह से पराजित होने के बाद आत्मसमर्पण किया था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर: कपकपाती ठंड से लोग बेहाल, घने कोहरे ने लगाया वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक


93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने किया था सरेंडर

बता दें कि साल 1971 की भारत और पाकिस्तान की लड़ाई में 16 दिसंबर के दिन ही पाकिस्तान ने ढाका में भारत के सामने आत्मसमर्पण के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे। उस लड़ाई में पाकिस्तान के 93 हजार से अधिक सैनिकों ने भारतीय सेना की बहादुरी के आगे घुटने टेकते हुए आत्मसमर्पण कर दिया था। 16 दिसंबर की उसी तारीख को भारत में हर साल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- इंजीनियर्ड स्टोन पर प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला देश बनेगा ऑस्ट्रेलिया, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

यह भी पढ़ें- सूरत एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल दर्जा, इसके साथ डायमंड बुर्स का भी होगा उद्धाटन, डिटेल में जानें इसकी खासियत