राष्ट्रीय

Public Holiday: अप्रैल में एकसाथ आ रही 4 दिन की छुट्टी, Long Weekend के लिए हो जाए तैयार

Holidays in April: अप्रैल के महीने में छुट्टियों की बारिश होने वाली है दरअसल महीने की शुरुआत में पहला लॉन्ग वीकेंड 10 अप्रैल से 14 अप्रैल और दूसरा लॉन्ग वीकेंड 18 अप्रैल से 20 अप्रैल का होने वाला है।
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2025, 4:17 PM IST
Feature image

Long Weekend in April: ऑफिस की भागदौड़ और रोजमर्रा के काम से थक चुके कर्मचारियों के लिए लॉन्ग वीकेंड (Holiday) किसी तोहफे से कम नहीं होता। हर कोई उस पल का इंतजार करता है जब वो कुछ दिन की छुट्टी लेकर अपने मन को तरोताजा कर सके। अगर आप भी ऐसी राहत की तलाश में हैं, तो अप्रैल 2025 का महीना आपके लिए मजेदार होने वाला है। इस बार अप्रैल में आपको दो शानदार लॉन्ग वीकेंड मिलने वाले हैं, जिनका फायदा उठाकर आप अपने दोस्तों, परिवार या फिर अकेले कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं कि ये छुट्टियां कब और कैसे आपके लिए यादगार बन सकती हैं।

कब है लॉन्ग वीकेंड?

पहला लॉन्ग वीकेंड: 10 अप्रैल से 14 अप्रैल
अप्रैल की शुरुआत ही राहत भरी होने वाली है। पहला लॉन्ग वीकेंड 10 अप्रैल से शुरू होगा। 10 अप्रैल को गुरुवार के दिन महावीर जयंती की छुट्टी होगी। इसके बाद 11 अप्रैल (शुक्रवार) को अगर आप एक दिन की छुट्टी ले लें, तो आपके पास शानदार मौका होगा। क्योंकि 12 और 13 अप्रैल को शनिवार-रविवार की छुट्टी पहले से होगी, और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी पड़ रही है। इस तरह, सिर्फ एक दिन की छुट्टी लेकर आप पूरे पांच दिनों (10 से 14 अप्रैल) का ब्रेक एंजॉय कर सकते हैं।

दूसरा लॉन्ग वीकेंड: 18 अप्रैल से 20 अप्रैल
महीने का दूसरा मौका आएगा 18 अप्रैल से है, 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी होगी, जो शुक्रवार को पड़ रही है। इसके बाद 19 और 20 अप्रैल को शनिवार और रविवार की छुट्टियां हैं। इस तरह, बिना किसी अतिरिक्त छुट्टी लिए आपको तीन दिन का लॉन्ग वीकेंड मिल जाएगा। अगर आप चाहें तो इसे और बढ़ाने के लिए 17 या 21 अप्रैल को छुट्टी जोड़ सकते हैं।

घूमने का बनाएं प्लान?

इन छुट्टियों का पूरा फायदा उठाने के लिए आप अपनी पसंद और बजट के हिसाब से घूमने की योजना बना सकते हैं। चाहे पहाड़ों की ठंडी हवा में सुकून पाना हो या समंदर की लहरों के साथ मस्ती करनी हो, आपके पास कई बेहतरीन विकल्प हैं।

हिल स्टेशन का मजा: अगर आप किसी हिल स्टेशन के करीब रहते हैं, तो चार-पांच दिन की छुट्टी में वहां की सैर कर सकते हैं। दिल्ली-NCR में रहते हैं तो शिमला, मनाली, मसूरी या फिर धार्मिक यात्रा के लिए अयोध्या जा सकते हैं। अगर आप नॉर्थ-ईस्ट से हैं, तो दार्जिलिंग, गंगटोक या शिलॉन्ग जैसे खूबसूरत ठिकाने आपके इंतजार में हैं।

समुद्र तट की सैर: अप्रैल में समुद्र का मौसम भी खुशनुमा होता है। गोवा इस दौरान ऑफ-सीजन में होता है, जहां आपको भीड़ कम और शांति ज्यादा मिलेगी। इसके अलावा मुंबई के समुद्र तट या फिर अंडमान-निकोबार की नीली लहरों के बीच समय बिताना भी यादगार रहेगा।

छुट्टियों को बनाएं खास

इन लॉन्ग वीकेंड को और मजेदार बनाने के लिए पहले से प्लानिंग कर लें। होटल बुकिंग, ट्रेन या फ्लाइट टिकट पहले से कन्फर्म कर लें, ताकि आखिरी मौके पर परेशानी न हो। अगर बजट कम है, तो नजदीकी जगहों पर पिकनिक का प्लान भी बन सकता है। अप्रैल का मौसम न ज्यादा गर्म होता है, न ज्यादा ठंडा, तो बाहर घूमने का इससे अच्छा समय मिलना मुश्किल है।

Updated on:
27 Mar 2025, 4:17 PM IST
Published on: