राष्ट्रीय

Ketan Murder Case: लाई डिटेक्टर टेस्ट से खुलेगा मर्डर केस का राज, किसने दिया था केतन को खाई में धक्का?

lie detector test on Siya Goyal: केतन मर्डर केस में पुणे पुलिस सिया गोयल का लाई डिटेक्टर टेस्ट करना चाहती है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2026, 12:27 PM IST
Ketan, Siya and Chetan
केतन अग्रवाल, सिया गोयल और चेतन चौधरी (File Photo)

Lie detector test in Ketan murder case:पुणे पुलिस केतन मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। इस मामले में अदालत में सुनवाई चल रही है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि अभी तक इस बात के पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं कि आखिर केतन को किसने ऊंचाई से खाई में धक्का दिया। पुलिस ने कोर्ट से इस केस की मुख्य आरोपी सिया गोयल का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की इजाजत मांगी है।

पुणे की पुलिस ने कोर्ट को बताया कि सिया गोयल और चेतन चौधरी के बयान पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं, लेकिन जांच को आगे बढ़ाने के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट जरूरी है। पुलिस ने कहा कि टेस्ट से नई जानकारी मिल सकती है। हालांकि, इस जानकारी को कोर्ट ठोस सबूत के रूप में स्वीकार नहीं करती है।

सिया नहीं तोड़ना चाहती थी सगाई

अभी तक पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि सिया गोयल केतन अग्रवाल के साथ अपनी सगाई तोड़ना नहीं चाहती थी। उसे डर था कि सगाई टूटने से उसके घरवालों की बदनामी होगी। इसलिए उसने सगाई तोड़ने के बजाए केतन को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। साथ ही, हत्या को हादसे दिखाने के तौर पर पूरी प्लानिंग रची। इसमें सिया के बॉयफ्रेंड चेतन ने भी मदद की।

बीते दिनों पुलिस ने लोहगढ़ किले में क्राइम सीन रिक्रिएट किया। पुणे पुलिस सिया और चेतन को लेकर लोहगढ़ फोर्ट पहुंच चुकी थी। इससे पहले पुलिस ने शनिवार को सिया गोयल के माता-पिता से 12 घंटे पूछताछ की थी। पुलिस ने सिया के भाई साहिल गोयल से भी 10 घंटे तक कड़ी पूछताछ की थी।

गूगल पर सर्च किए थे डेथ पॉइंट

घटना की जांच से जुड़ी पुलिस टीम ने सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने गूगल पर लोहगढ़ किले के डेथ पॉइंट सर्च किए थे। दोनों आरोपियों ने डेथ पॉइंट तक पहुंचने का रास्ता और खाइयों की जानकारी भी जुटाई थी। पुलिस ने कहा कि दोनों ने गूगल पर 'डेथ पॉइंट और जहर देकर कैसे मारें, ताकि पुलिस को शक न हो' जैसे सवाल भी गूगल पर सर्च किए थे। उन्होंने यह भी सर्च किया था कि अगर पुलिस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद यदि दोनों को गिरफ्तार कर लेती है तो उन्हें क्या जवाब देना है। यह भी खोजा था। कौन-कौन से वॉट्सएप मैसेज डिलीट करना है, यह भी सर्च किया था।

पुणे पुलिस ने बताया कि आरोपी चेतन ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मर्डर के दिन अपना मोबाइल एक दुकान पर छोड़ दिया था। उसने दूसरे मोबाइल का इस्तेमाल किया। पुलिस ने डिलीट किए गए वॉट्सएप मैसेज की भी फोरेंसिक जांच की बात कही है।

लोनावला के लोहगढ़ किले में दिया गया था घटना को अंजाम

पुणे के 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की 18 जून 2026 को लोनावला के लोहगढ़ किले पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुरू में इसे ट्रेकिंग के दौरान फिसलकर गिरने का हादसा माना गया, लेकिन पुलिस जांच में यह सोची-समझी हत्या साबित हुई। केतन की मंगेतर 20 वर्षीय सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी 22 वर्षीय चेतन चौधरी को हत्या और साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज है और उन्हें 29 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Updated on:
2 Jul 2026, 12:27 PM IST
Published on: