राष्ट्रीय

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव के लिए बीजेपी का मेनिफेस्टो कब होगा जारी, प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी

Punjab BJP Manifesto: पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने घोषणा की है कि भाजपा दिसंबर 2026 में पंजाब विधानसभा चुनावों 2027 के लिए अपना घोषणापत्र जारी करने की योजना बना रही है।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 3:06 PM IST
Punjab BJP President Kewal Singh Dhillon
BJP प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लो (Photo-IANS)

Punjab Politics: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो को जारी करने का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने घोषणा की है कि पार्टी दिसंबर 2026 में अपना मेनिफेस्टों जारी करेगी। इसके साथ ही केवल सिंह ने गठबंधन को लेकर भी अहम जानकारी दी है।

जनता से मांगी जाएगी राय

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी जनता से राय के बाद अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी वरिष्ठ नेताओं और आम जनता से सुझाव मांगने के बाद अपना घोषणापत्र तैयार कर रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि मेनिफेस्टो में आम लोगों की उम्मीदों और चिंताओं की झलक दिखाई दे। इसके लिए भाजपा की मेनिफेस्टो समिति ने एक QR कोड और एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

गठबंधन को लेकर दी जानकारी

इस दौरान आगामी चुनाव में गठबंधन को लेकर भी अहम जानकारी दी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि पार्टी पूरी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन को लेकर कोई बातचीत होती है, तो हाई कमान जो भी फैसला लेगा, उसे माना जाएगा। लेकिन फिलहाल पार्टी पूरी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का विचार कर रही है।

आप पर साधा निशाना

मीडिया से बात करते हुए केवल सिंह ने आम आदमी पार्टी की सरकार की आलोचना भी की। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार ने पंजाब को वित्तीय संकट में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य का कर्ज 2.82 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसके साथ ही उन्होने देश की विकास रैंकिंग में पंजाब की गिरती स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि जो राज्य कभी शीर्ष पायदान पर था, वह अब खिसककर 22वें स्थान पर आ गया है।

उम्मीदवारों के ऐलान पर भी दी जानकारी

इसके साथ ही उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर भी केवल सिंह बोले कि वह AAP के जैसे जल्दबाजी नहीं करेगी। आप के नेताओं को चुनावी मुकाबले से डर लग रहा है। लेकिन भाजपा को कोई डर नहीं है वह अपने उम्मीदवारों का ऐलान सही समय पर करेगी।

Updated on:
22 Nov 2026, 3:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर शिवसेना नेता का तंज, बोले- जीत की बधाई, लेकिन वोट चोरी का रोना मत रोइएगा

40-45 सांसदों की जरूरत, छोटे दलों को तोड़ने की कोशिश? संजय राउत ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

चीन बॉर्डर के 40 गांवों में लौट रही रौनक, रुका पलायन; अमित शाह बोले- अब आखिरी नहीं देश के पहले गांव हैं ये

Bullet Train: बुलेट ट्रेन के सफर की तैयारी में बड़ा कदम, सूरत-बिलिमोरा रूट पर ओएचई सिस्टम को मिली बिजली, टेस्टिंग का रास्ता साफ

पंजाब विधान सभा चुनाव: BJP, AAP, SAD किस तरह ड्रग्स को बना रहीं मुद्दा, हर चुनाव में क्यों बनता है यह बड़ा मुद्दा?