राष्ट्रीय

Punjab Election 2027: AAP ने दूसरी सूची में 31 प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, दो सांसदों को भी दिया टिकट

Punjab Election 2027: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी। इस सूची में 31 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 5:47 PM IST
AAP Candidate List
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट की जारी (Photo-IANS)

Punjab AAP Candidates List: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी। इस सूची में 31 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। वहीं पहली सूची में पार्टी ने 40 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। AAP ने अब तक 117 विधानसभा सीटों में से 71 पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। 

किसे कहां से मिला टिकट? 

आम आदमी पार्टी ने रोहित स्याल को पठानकोट, सरवन सलारिया को सुजानपुर, गुरिकबाल सिंह महल को कादियान, रमन बहल को गुरदासपुर, शमशेर सिंह को दीना नगर, कमरजीत सिंह रिंटू कौ अमृतसर नॉर्थ और जस्सा पट्टी को पट्टी से प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान को भी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। उन्हें राजा सांसी विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। 

वहीं पार्टी ने दो सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में टिकट दिया है। बरनाला से सांसद गुरमीत सिंह मीत और फगवाड़ा से सांसद राजकुमार चब्बेवाल को प्रत्याशी बनाया है। 

सीएम भगवंत मान ने क्या कहा? 

प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट के बाद सीएम भगवंत मान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि आज PAC की बैठक के दौरान 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों के वितरण को लेकर विस्तार से चर्चा और विचार-विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि इससे पहले, उम्मीदवारों का चयन करने वाली समिति ने विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सर्वे रिपोर्टों और जनता की राय की समीक्षा की थी। इसका उद्देश्य यह समझना था कि जनता किस उम्मीदवार को पसंद कर रही है और आम आदमी पार्टी के कामकाज के तरीके को लेकर लोगों की क्या राय है।

सीएम मान ने कहा कि इसके बाद PAC ने प्रत्येक उम्मीदवार के नाम पर अलग-अलग विचार-विमर्श करके उसे मंजूरी दी। आज 31 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है और 31 प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया है।

उन्होंन कहा कि इससे पहले हम 40 उम्मीदवारों के नाम पहले ही फाइनल कर चुके थे। इस प्रकार अब तक कुल 71 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जा चुके हैं।

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम

क्र. सं.राजनीतिक दलजीती गई सीटें
1आम आदमी पार्टी (AAP)92
2भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)18
3शिरोमणि अकाली दल (SAD)3
4भारतीय जनता पार्टी (BJP)2
5बहुजन समाज पार्टी (BSP)1
6निर्दलीय1
कुल117

अगले साल होंगे विधानसभा चुनाव

बता दें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। प्रदेश में 117 विधानसभा सीटें है। किसी भी राजनीतिक पार्टी को सरकार बनाने के लिए 59 सीटों की आवश्यकता होगी। फिलहाल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार है। बताया जा रहा है कि इस बार मुकाबला कड़ा होने वाला है।

Updated on:
12 Nov 2026, 5:47 PM IST
Published on: