राष्ट्रीय

Punjab News: विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में अंदरूनी कलह तेज, Sunil Jakhar के गढ़ में 50 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

Punjab BJP Crisis: पंजाब बीजेपी अध्यक्ष Sunil Jakhar के गृह नगर में नगर निगम चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। नाराज करीब 50 पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी छोड़ने का ऐलान करते हुए प्रदेश नेतृत्व पर अनदेखी के आरोप लगाए।
2 min read
Punjab BJP President Sunil Jakhar
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Photo-IANS)

Punjab Politics: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले नगर निगम चुनाव में ही BJP के अंदर अंदरूनी कलह सामने आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के गृह नगर में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। नगर निगम चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर नाराज करीब 50 पुराने कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया। नेताओं ने आरोप लगाया कि टिकट वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती गई और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई।

प्रदेश अध्यक्ष और विधायक पर लगाए आरोप

अरोरवंश भवन में आयोजित बैठक में पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष स्वर्गीय सतीश नारंग के बेटे डॉ ऋषि नारंग ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोड़ने की घोषणा की। इस बैठक में बीजेपी के पूर्व जिला स्तरीय नेता रवि सेतिया, अशोक छाबड़ा, सिकंदर कपूर और डॉ विशाल तनेजा समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और विधायक संदीप जाखड़ पर आरोप लगाए हैं।

ऋषि नारंग और रवि सेतिया ने कहा कि उन्हें बीजेपी की विचारधारा से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और स्थानीय विधायक संदीप जाखड़ के कामकाज से वे बेहद आहत हैं। 

वहीं डॉ. नारंग ने कहा कि उनके परिवार का राजनीतिक इतिहास 1923 से जुड़ा है, जब उनके परदादा बूटा राम नारंग नगर पंचायत सदस्य चुने गए थे। तब से परिवार लगातार स्थानीय निकाय चुनाव लड़ता रहा है, लेकिन इस बार उन्हें बीजेपी ने टिकट नहीं दिया।

क्या अन्य पार्टी में शामिल होंगे नेता? 

नाराज नेताओं ने फिलहाल किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होने से इनकार किया है। हालांकि उन्होंने संकेत दिए कि आगे की रणनीति पर जल्द फैसला लिया जाएगा। वहीं बीजेपी के प्रदेश सचिव और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शिवराज गोयल ने भी टिकट वितरण को लेकर पहले नाराजगी जताई थी, लेकिन उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी है।

पंजाब में अगले साल होंगे विधानसभा चुनाव

बता दें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले पार्टी के अंदर अदरूनी कलह चिंता का सबब बन सकती है। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा तैयारी शुरू कर दी है और रणनीति बनाने में जुट गई हैं।

Updated on:
21 May 2026 11:52 am
Published on:
21 May 2026 11:52 am