राष्ट्रीय

पंजाब CM भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में किया बर्खास्त, मामला दर्ज

Punjab health minister sacked: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपने ही एक कैबिनेट मंत्री के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसे बर्खास्त कर दिया है। इस मंत्री पर अधिकारियों से ठेके पर 1 पर्सेन्ट कमीशन लेने का आरोप था। इस संबंध में एक वीडियो के जरिए उन्होंने जानकारी दी है। पंजाब पुलिस भी सिंगला के ठिकाने पर पहुँच चुकी है।

2 min read
May 24, 2022
Punjab CM Bhagwant Mann sacks health minister on charges of corruption

पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने एक कैबिनेट मंत्री बर्खास्त कर दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त किया और कहा है कि उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी की जीरो टॉलरेंस नीति है। विजय सिंगला पर अधिकारियों से ठेके पर 1 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगा है। सिंगल को बर्खास्त करने के बाद पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

वीडियो जारी कर किया खुलासा
सीएम भगवंत मान ने एक वीडियो जारी कर इस मामले के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, "अरविन्द केजरीवाल ने कहा था कि भगवंत मैं एक पैसे की भी बईमानी, रिश्वत खोरी या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसके बाद मैने उन्हें वचन दिया था कि मैं पार्टी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन लूंगा। मेरे सामने एक मामला आया कि मेरी सरकार का एक मंत्री हर टेंडर के लिए 1 पर्सेन्ट कमीशन माँगता है। ये मामला केवल मुझे पता था, ये न मीडिया को पता था न ही विपक्ष को।"

मंत्री के खिलाफ लिया जाएगा एक्शन
उन्होंने आगे कहा कि "मैं चाहता तो इसे छुपा सकता था, लेकिन मेरे जमीर ने इसकी अनुमति नहीं दी। जिन लाखों लोगों ने मुझपर भरोसा किया उनका भरोसा भी बरकरार रखना था। उस मंत्री का नाम विजय सिंगला है जिनके खिलाफ सख्त एक्शन भी लिया जाएगा। उन्होंने ये गुनाह स्वीकार भी किया है।"

भ्रष्टाचार के खिलाफ आप की जीरो टॉलरेंस नीति
भगवंत मान ने कहा, "मैं स्पष्ट करदेना चाहता हूँ कि आप की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'

अपनी बात को स्पष्ट करते हुए सीएम भगवंत मान ने बाकी मंत्रियों को भी अपने एक्शन से चेताया है कि वो किसी भी तरह के गलत कदम से बचें अन्यथा उनके खिलाफ भी तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

Updated on:
24 May 2022 03:19 pm
Published on:
24 May 2022 01:38 pm
Also Read
View All