राष्ट्रीय

पंजाब सीएम भगवंत मान ने करतारपुर साहिब दर्शन के लिए केंद्र सरकार से मांगी पाकिस्तान जाने की इजाज़त

पंजाब सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान जाने की इजाज़त मांगी है। क्यों पाकिस्तान जाने चाहते हैं मान? आइए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 11:00 PM IST
Bhagwant Mann
भगवंत मान (Photo - ANI)

पंजाब सीएम भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान (Pakistan) जाने की इजाज़त मांगी है। दरअसल मान पाकिस्तान के नारोवाल जिले में स्थित करतारपुर साहिब (Sri Kartarpur Sahib) गुरुद्वारे के दर्शन के लिए पाकिस्तान जाना चाहते हैं और इसी सिलसिले में उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय से तौर पर अनुमति मांगी है।

किस अवसर पर करतारपुर साहिब दर्शन करना चाहते हैं मान?

पंजाब सीएम मान 24 नवंबर को गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व (गुरुपर्व) के अवसर पर करतारपुर साहिब जाकर माथा टेकना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी का आवेदन किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्रियों की किसी भी आधिकारिक या निजी विदेशी यात्रा के लिए केंद्र सरकार से राजनीतिक मंजूरी लेनी होती है।

मान को वीज़ा देने पर विचार करेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह अरोड़ा ने पंजाब सीएम मान और पूरी पंजाब विधानसभा को करतारपुर साहिब सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर आने का निमंत्रण दिया था। 6 नवंबर को पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने कहा था कि अगर मान वीज़ा के लिए आवेदन करते हैं तो पाकिस्तान इस पर विचार करेगा। हालांकि उनके लिए पहले भारत सरकार से अनुमति लेना ज़रूरी है।

करतारपुर कॉरिडोर खोलने की अपील

हाल ही में मान ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से सार्वजनिक अपील की कि गुरु नानक के प्रकाश पर्व पर करतारपुर कॉरिडोर फिर से खोला जाए। उन्होंने कहा कि अगर वाघा बॉर्डर नहीं खुल सकती तो कम से कम करतारपुर कॉरिडोर खोल दिया जाए जिससे श्रद्धालु उसी दिन दर्शन कर वापस लौट सकें।

करतारपुर साहिब और कॉरिडोर का महत्व

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी से जुड़ा पवित्र स्थल है। गुरु नानक ने अपने जीवन के अंतिम 16-18 साल यहीं बिताए थे। करतारपुर कॉरिडोर भारत के डेरा बाबा नानक (पंजाब) को पाकिस्तान के इस गुरुद्वारे से जोड़ता है। इस कॉरिडोर के रास्ते भारतीय श्रद्धालु बिना पाकिस्तानी वीज़ा के एक दिन के लिए करतारपुर साहिब गुरुद्वारे जाकर दर्शन कर सकते हैं। भारत सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद पाकिस्तान से बढ़े तनाव की वजह से मई 2025 में करतारपुर कॉरिडोर को बंद कर दिया था और तभी से यह बंद है।

Also Read
View All
Surat News: पुलिस की कार्रवाई के बीच वॉशरूम जाने का बहाना, खिड़की से भागने की कोशिश में होटल संचालक की मौत

महाभारत के अभिनेता आयुष शाह से करोड़ों रुपए की कथित धोखाधड़ी, MyFledge कंपनी के निदेशकों-परिजनों पर FIR दर्ज

Weather Update: चक्रवात अकवान ने बदला रास्ता, पश्चिम बंगाल के कई जिलों में 19 से 21 नवंबर तक भारी बारिश की चेतावनी

तिरुपरनकुंड्रम कार्तिगै दीपम विवाद: तमिलनाडु सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

बाला साहब की तस्वीर फाड़ने के विरोध में ठाकरे गुट आक्रामक, शिंदे और शायना एनसी के पोस्टर फाड़कर नदी में किए विसर्जित