राष्ट्रीय

पंजाब कांग्रेस का भगवंत मान सरकार पर बड़ा आरोप, राज्य की Excise Policy CBI जांच की मांग की

Punjab Excise Policy: आम आदमी पार्टी की मुश्किलें एक्साइज पॉलिसी को लेकर पंजाब में बढ़ सकती है। पंजाब कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि एक्साइज पॉलिसी का दिल्ली का मॉडल ही पंजाब में भी लागू किया गया है इसलिए इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2022, 9:28 PM IST
 Punjab Congress's big allegation on Bhagwant Mann government, 'CBI investigation should be done on the state's Excise Policy'
Punjab Congress's big allegation on Bhagwant Mann government, 'CBI investigation should be done on the state's Excise Policy'

दिल्ली में आप सरकार एक्साइज पॉलिसी को लेकर विवादों में है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस बीच पंजाब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ पंजाब में भी मोर्चा खोल दिया है और एक्साइज पॉलिसी को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है। पंजाब कांग्रेस का दावा है कि दिल्ली की तरह ही यहाँ भी एक्साइज पॉलिसी लागू की है। इस मामले पर कांग्रेस नेताओं का एक समूह राज्यपाल से मिलकर सीबीआई जांच की मांग करने वाला है।

ये आरोप कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने लगाया है और कहा है कि 'दिल्ली की तरह ही यहाँ भी इसी तरह की पॉलिसी लाने लागू की गई है। इसलिए दिल्ली की तरह पंजाब में भी एक्साइज पॉलिसी की जांच होनी चाहिए। शराब ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने की तैयारी थी। यहाँ भी कोई न कोई गड़बड़ी हुई है क्योंकि जिन अधिकारियों ने दिल्ली की नई एक्साइज पॉलिसी बनाई थी उन्होंने पंजाब के अधिकारियों से भी मुलाकात की है और बैठक की है।' इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों की लिस्ट भी शेयर की है।

पंजाब कांग्रेस ने इसपर बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। अब पंजाब कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकत कर सीबीआई जांच की मांग करेगा।

बता दें कि एक्साइज पॉलिसी को लेकर पहले ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई ने एक्शन लिया है। इस मामले में सीबीआई ने सिसोदिया के आवास सहित 31 ठिकानों पर छापेमारी भी शुक्रवार को की थी। इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किये गए हैं जिनकी जांच की जा रही है। सिसोदिया के अलावा 14 आने के खिला FIR दर्ज की गई है। अब कांग्रेस ने उप मुख्यमंत्री से इस्तीफे की भी मांग की है।

Updated on:
20 Aug 2022, 9:28 PM IST
Published on: