राष्ट्रीय

Punjab Politics: अमरिंदर सिंह राजा वारिंग का दावा, जल्द बिखर जाएगी आम आदमी पार्टी; मौके के इंतजार में कई MLA

Punjab Congress hits out at AAP: आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने सीएम भगवंत मान और आप आदमी पार्टी के विधायकों को लेकर भी बड़ा दावा किया है। पढ़े- पूरी रिपोर्ट।
2 min read
Punjab congress Amarinder Singh Raja Warring target AAP and CM Bhagwant Mann.
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग। (Photo- ANI)

Amarinder Singh Raja Warring on Bhagwant Mann: पंजाब में विधानसभा चुनाव अगले साल होना है। ऐसे में इसकी तैयारियों में सभी पार्टियां जुट गई हैं। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा विधानसभा सत्र मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान का आखिरी सत्र हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार में असंतोष है। इसके चलते जल्द ही उनके पास बहुमत नहीं रहेगा।

उन्होंने यह भी दावा किया कि भले ही पंजाब विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 में हो, लेकिन तब तक भगवंत मान मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। भगवंत मान किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा, 'आम आदमी पार्टी बहुत जल्द बिखर सकती है, क्योंकि सरकार अपना बहुमत खो रही है। कई विधायक सही मौके का इंतजार कर रहे हैं और वह मौका ज्यादा दूर नहीं है।'

'भगवंत मान अब तक के सबसे खराब मुख्यमंत्री'

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी के अधिकांश विधायक सरकार से पूरी तरह अलग-थलग और निराश हो चुके हैं। साढ़े चार साल से वे घुटन महसूस कर रहे हैं और अब राहत मिलने के मौके का इंतजार कर रहे हैं। वारिंग ने आगे कहा कि मान ने साबित कर दिया है कि वह पंजाब के अब तक के सबसे खराब मुख्यमंत्री हैं, जिसके लिए पंजाब की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से मान यह समझ नहीं पाए कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका मंच बदल चुका है। अब उन्हें चुटकुले और किस्से सुनाकर अपनी कुर्सी बचाए रखने की जरूरत नहीं थी। पंजाब की जनता ने उन्हें हंसाने के लिए नहीं चुना था। इसके लिए उनके पास आपकी कॉमेडी पहले से ही काफी थी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब की जनता ने बदलाव की उम्मीद और बड़ी अपेक्षाओं के साथ भगवंत मान को चुना था, लेकिन आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए अपनी सत्ता और अधिकार 'बाहरी लोगों' को सौंप दिए। इसके लिए पंजाब के हितों का बलिदान कर दिया। इतिहास आपको इसके लिए कभी माफ नहीं करेगा।

भगवंत मान के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं वारिंग

इससे पहले 5 अगस्त को वड़िंग ने कहा था कि वह अगले विधानसभा चुनाव में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं। पार्टी नेतृत्व से उन्हें मान के खिलाफ मैदान में उतारने की अपील की थी। फरीदकोट में एक सभा को संबोधित करते हुए वड़िंग ने कहा था कि उन्हें उम्मीदवार बनाने का फैसला पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी करेंगे।

Updated on:
11 Aug 2026 09:11 am
Published on:
11 Aug 2026 08:53 am
Also Read
View All
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी खींचतान, चरणजीत सिंह चन्नी के बाद 15 MLA संग प्रताप सिंह बाजवा ने खोला मोर्चा; राहुल गांधी से मांगा समय

‘चर्चा के लिए तैयार हैं तो राहुल गांधी भाग रहे’, कंगना रनौत ने विपक्ष पर साधा निशाना

Amit Shah Parliament Statement: सवाल भी पूछिए, जवाब भी सुनिए: अमित शाह के मुद्दे पर योगी का राहुल गांधी को सीधा संदेश

प्रियंका गांधी के सामने BJP सांसद ने लगाए- ‘राहुल गांधी शर्म करो’ के नारे, कांग्रेस सांसद ने कहा- छात्रों से मिले थे नेता प्रतिपक्ष

‘झारखंड क्यों नहीं गई?’ संसद में जब BJP सांसद मुकेश दलाल ने प्रियंका गांधी को घेरा तो बोली- राहुल मिल चुके हैं छात्रों से