राष्ट्रीय

Punjab Election 2027: क्या चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में होगी वापसी? सचिन पायलट ने क्या कहा

Punjab Election: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में उनकी मौजूदगी और सचिन पायलट के बयान ने इन अटकलों को और तेज कर दिया है।
3 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 12:45 PM IST
Captain Amarinder Singh Congress Return
पंजाब पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट (फोटो सोर्स- ANI)

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब के विमोचन कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी ने इन अटकलों को और हवा दे दी है। वहीं एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने भी पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर भी बयान दिया है। इसके बाद फिर से सवाल उठ रहे हैं कि क्या कैप्टन चुनाव से पहले कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं? 

कैप्टन अमरिंदर सिंह की वापसी को लेकर क्या बोले सचिन पायलट? 

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने NDTV को एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान पायलट ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की वापसी पर कहा कि सोनिया गांधी की किताब लॉन्च के कार्यक्रम में कैप्टन शामिल हुए थे, लेकिन वह गैर-राजनीतिक कार्यक्रम था। साथ ही आगे कहा कि राजनीति में आगे क्या होगा, इस बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है। पायलट ने यह भी कहा कि मीडिया में आई खबरों से लगता है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी में खुश नहीं हैं। हालांकि, कांग्रेस में लौटने का फैसला उन्हें खुद करना है। 

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ

इंटरव्यू के दौरान सचिन पायलट ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सिंह ने हमेशा अपनी गरिमा बनाए रखी है। साथ ही पायलट ने कहा कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी को हराने के लिए जो भी कांग्रेस के साथ आएगा, उसका स्वागत किया जाएगा।

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे थे कैप्टन

बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' का विमोचन कार्यक्रम आयोजित में कैप्टन अमरिंदर सिंह शामिल हुए थे। इसके बाद उनके कांग्रेस में वापसी की अटकलें भी लगाई जाने लगी। लेकिन कैप्टन सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि एक बार फैसला लेने के बाद उससे पीछे हटकर शिकायत करना उनकी सोच नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सोनिया गांधी के परिवार को कई सालों से जानते हैं और उनके साथ उनके करीबी संबंध रहे हैं।

कैप्टन ने यह भी कहा था कि किसी ने उनसे कांग्रेस में शामिल होने के लिए नहीं कहा है। न ही किसी ने उन्हें पार्टी से दूर रहने की सलाह दी है। उनके अनुसार, सोनिया गांधी के परिवार के साथ उनकी बातचीत पूरी तरह सामाजिक रही है।

बीजेपी से नाराजगी जता चुके हैं कैप्टन

कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी को लेकर पहले भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। सितंबर 2026 में एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि पंजाब से जुड़े मामलों में बीजेपी उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का पूरा इस्तेमाल नहीं कर रही है। उन्होंने बताया था कि उनके और उनके साथियों के पास पंजाब की राजनीति का करीब छह दशक का अनुभव है, लेकिन इसके बावजूद पार्टी उनसे सलाह नहीं लेती। उनके इस बयान के बाद भी बीजेपी के साथ उनके रिश्तों को लेकर सवाल उठे थे।

राहुल गांधी ने बताया था अपना पसंदीदा बीजेपी नेता

अगस्त 2026 में राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान अपने पसंदीदा बीजेपी नेता का नाम बताया था। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया था।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राहुल गांधी का एक वीडियो भी साझा किया था। इसमें राहुल ने कहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनकी अच्छी बनती है और वह कूल हैं। राहुल ने उनकी सैन्य इतिहास की जानकारी की भी तारीफ की थी। वीडियो के आखिर में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, 'हैलो, अंकल अमरिंदर।'
कैप्टन ने कहा था, कांग्रेस को बहुत मिस करता हूं

कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले भी कांग्रेस और बीजेपी के कामकाज के तरीकों पर अपनी राय रख चुके हैं। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस एक परिवार की तरह है। वहां वह जब भी फोन करते थे, तो नेताओं से मुलाकात हो जाती थी, लेकिन बीजेपी में ऐसा सिस्टम नहीं है।

उन्होंने यह भी बताया था कि उनके चचेरे भाई के निधन पर राहुल गांधी ने शोक संदेश भेजा था, जबकि बीजेपी की ओर से किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया। कैप्टन कई बार कहचुके हैं कि वह कांग्रेस को बहुत याद करते हैं। हालांकि, उन्होंने बीजेपी छोड़ने की बात से भी इनकार किया है।

Updated on:
23 Nov 2026, 12:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या बारिश से फीकी पड़ेगी अनंत सिंह की बेटी की शादी की रौनक? छोटे सरकार बोले- घुड़दौड़ और महाभोज सब होगा, इंग्लैंड हो या बिहार सबको न्योता है

केरल कांग्रेस में गुटबाजी तेज, कई वरिष्ठ नेताओं ने खरगे से की मुलाकात; CM सतीशन की कार्यशैली पर उठे सवाल

“मजबूरी का गठजोड़”: भाजपा-अकाली दल की नजदीकियों पर सचिन पायलट का बड़ा बयान बोले- पंजाब में बदलाव तय

Bisleri के पानी पर उठे सवाल तो कंपनी ने दी सफाई, कहा- हमारा पानी पूरी तरह सुरक्षित; 90 से ज्यादा टेस्ट से गुजरती है हर बोतल

देश में सूखे से किसान परेशान, लेकिन बासमती उगाने वालों की निकल पड़ी! एक साल में ऐसे बदली कमाई की तस्वीर