राष्ट्रीय

पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गवर्नर ने भारत के राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

less than 1 minute read
punjab_governor_banwari_lal_purohit_resigns99.jpg

Punjab Governor Banwari Lal Purohit resigns : पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बनवारी लाल पुरोहित ने एक दिन पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति से मुलाकात की और पद छोड़ने की इच्छा जताई। पंजाब गवर्नर ने भारत के राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेज दिया है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार उन्होंने इस्तीफा देने के व्यक्तिगत कारण बताया है। पुरोहित ने एक पत्र में कहा, अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा देता हूं।


पुरोहित और पंजाब सरकार के बीच खींचतान

पुरोहित और पंजाब में सत्तारूढ़ आप सरकार से तनातनी के बीच यह इस्तीफा आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को कई पत्र लिखकर राज्य से संबंधित कई मुद्दों पर स्पष्टीकरण मांगा था।

तमिलनाडु और असम के रह चुके हैं राज्यपाल

नागपुर से तीन बार सांसद (दो बार कांग्रेस से और एक बार भाजपा से), पुरोहित इससे पहले तमिलनाडु और असम के राज्यपाल के रूप में कार्य कर चुके हैं।

Updated on:
03 Feb 2024 03:36 pm
Published on:
03 Feb 2024 02:53 pm
Also Read
View All
Karnataka: कांग्रेस प्रदेश में MLC चुनाव में धोखा देने वाले विधायकों के साथ क्या करेगी BJP? पहले किस तरह का हुआ है एक्शन

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’

तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा: सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से 7 की मौत, 46 की हालत गंभीर

‘बागी विधायक ने चुनाव में 25 लाख रुपये TMC के खाते से खर्च किए’, कुणाल घोष बोले- विरोधियों से मिलकर पीठ में छुरा घोंपा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 की हत्या करने वालों का निकला जुलूस, बोले- अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है, देखें Video