राष्ट्रीय

तजिंदर बग्गा और कुमार विश्वास को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अदालत ने रद्द की FIR

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को बड़ा झटका लगा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने दिल्ली के बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा और मशहूर कवि कुमार विश्वास के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2022, 11:05 AM IST
Punjab High Court Quashed FIR Against BJP Leader Tajinder Bagga And Poet Kumar Vishwas
Punjab High Court Quashed FIR Against BJP Leader Tajinder Bagga And Poet Kumar Vishwas

पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आम आदमी पार्टी सरकार को पंजाब उच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। मान सरकार की ओर से दिल्ली के बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा और कवि कुमार विश्वास के खिलाफ एफआईआर को पंजाब हाई कोर्ट की ओर से रद्द कर दिया गया है। बुधवार को हाईकोर्ट ने इस संबंध में फैसला सुनाया। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से कवि कुमार विश्वास और भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के फैसले के बाद कुमार विश्वास का रिएक्शन भी सामने आया है।

पंजाब हाई कोर्ट के फैसले को लेकर मशहूर कवि कुमार विश्वास की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। अपने ट्वीट के जरिए विश्वास ने कानून पर भरोसा रखने वालों की जीत बताया।

यह भी पढ़ें - Bhagwant Mann: जर्मनी में प्लेन से उतारे गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान?, गर्माई सियासत

कुमार विश्वास ने अप्रत्यक्ष रूप से अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- सरकार बनते ही, मुझ पर FIR करके असुरक्षित आत्ममुग्घ बौने ने जो पंजाब-पुलिस मेरे घर भेजी थी उस बेबुनियाद FIR को आज उच्च न्यायालय पंजाब ने खारिज कर दिया।

न्यायपालिका व मुझे प्यार करने वालों का आभार। प्यारे अनुज भगवंत मान को पुनः सलाह कि पंजाब के स्वाभिमान को बौनी-नज़रों से बचाए।

तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी दिया रिएक्शन
अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द होने के बाद तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट किया- पंजाब हाई कोर्ट का अरविंद के मुंह पर करारा थप्पड़। उन्होंने लिखा मेरे खिलाफ की गई FIR को गलत बताते हुए FIR को रद्द किया गया।

यह भी पढ़ें - अमृतसर में होगा G-20 शिखर सम्मेलन, मुख्यमंत्री मान ने लिया तैयारियों का जायजा, बनाई कैबिनेट सब कमेटी

Published on: