राष्ट्रीय

पंजाब में आतंकी माड्यूल का पर्दाफाश, पाकिस्तान ने करवाया था नवांशहर CIA कार्यालय पर ग्रेनेड अटैक

CIA office Nawanshahr grenade attack: पंजाब पुलिस ने 2021 में CIA कार्यालय नवांशहर में हुए ग्रेनेड अटैक की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस के हाथ तीन गुर्गे भी लगे हैं जो पाकिस्तान स्थित एक आतंकी माड्यूल के इशारे पर काम कर रहे थे।
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2022, 7:36 AM IST
Punjab police busts terror module behind Nawanshahr CIA office grenade attack
Punjab police busts terror module behind Nawanshahr CIA office grenade attack

पंजाब पुलिस को नवांशहर के CIA कार्यालय पर हुए हमले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में आतंकी गिरोह का पर्दाफाश किया है और तीन गुर्गों को गिरफ्तार भी किया है। ये आतंकी माड्यूल पाकिस्तान से चलाया जा रहा था। पंजाब के DGP वीके भावरा ने जानकारी दी कि ये आतंकी नेटवर्क हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा पाकिस्तान से चला रहा था और उसी के इशारे पर तीनों आतंकी मंसूबों को अंजाम देते थे।

इसकी जानकारी पंजाब सरकार ने ट्वीट कर दी है। पंजाब सरकार ने आधिकारिक ट्विटर हैन्डल पर जानकारी दी, "पंजाब पुलिस ने हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा द्वारा चलाए जा रहे पाक स्थित एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है जिसने नवांशहर के सीआईए कार्यालय पर हमला किया था। इसके तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है।"

गिरफ्तार लोगों की पहचान मनीष कुमार उर्फ मणि उर्फ बाबा जोकि नवांशहर के गांव बैंसां का ही रहने वाला है, जालंधर जिले के गोराया के गांव अट्टा के रमनदीप सिंह उर्फ जाखू और एसबीएस नगर के गांव साहलों के प्रदीप सिंह उर्फ भट्टी के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया है।

डीजीपी वीके भावरा ने इस मामले पर कहा कि "व्यापक और निरंतर जांच के बाद, काउंटर इंटेलिजेंस विंग और एसबीएस नगर पुलिस इस हमले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही।

भवरा ने कहा कि व्यापक और निरंतर जांच के बाद, काउंटर इंटेलिजेंस विंग और एसबीएस नगर पुलिस हमले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही।

पूछताछ के दौरान, रमनदीप ने स्वीकार किया है कि उसने मनीष के साथ हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा के निर्देश पर नवांशहर CIA कार्यालय पर ग्रेनेड फेंका था।

बता दें कि 7 और 8 नवंबर, 2021 की रात कुछ अज्ञात लोगों ने पुलिस कर्मियों को मारने के इरादे से नवांशहर के सीआईए कार्यालय पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले में कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे थे।

यह भी पढ़े - दिल्ली के जहांगीरपुरी में फिर पथराव, आरोपियों के परिवारों ने पुलिस टीम पर फेंके पत्‍थर

Updated on:
19 Apr 2022, 7:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

तमिलनाडु थेनी जेल ब्रेक मामले में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट सेवा से बर्खास्त

जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम