राष्ट्रीय

तरनतारन में गैंगस्टरों के डर ने ले ली एक बेगुनाह की जान, दो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे

पंजाब के तरनतारन जिले के खेमकरण कस्बे में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2026, 6:04 PM IST
Punjab Firing Incident
तरनतारन में फायरिंग से दहशत, Photo-ChatGpt

Punjab Firing Incident: पंजाब में तरनतारन जिले के कस्बा खेमकरण स्थित आसल उताड़ गांव में बुधवार दोपहर दिन दहाड़े हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस वारदात में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने गैंगस्टरों से मिली ध​मकी के बाद डर के चलते खुलेआम फायरिंग की।

ये है पूरा घटनाक्रम

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावर की पहचान एक आढ़ती और ट्रांसपोर्टर मंजीत सिंह कट्टा के रूप में हुई है, जो अपनी थार गाड़ी और एक बाउंसर के साथ वहां पहुंचा था।
मिली जानकारी के अनुसार, आढ़ती मंजीत सिंह कट्टा को पिछले कुछ समय से गैंगस्टरों से धमकियां मिल रही थीं। बुधवार को जब वह अपनी पत्नी के साथ कार में लौट रहा था, तो एक गाड़ी को अपने पीछे आते देख उसे शूटरों का संदेह हुआ और उसने खौफ में आकर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दाना मंडी में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद की बात भी सामने आ रही है।

फायरिंग में एक शख्स की मौके पर मौत

इस अंधाधुंध फायरिंग की चपेट में आने से कार सवार गुरसेवक सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, हरकीरत सिंह और साजन सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें भिखीविंड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है।

पैसों के लेन-देन के विवाद का भी जिक्र

इस मामले में एक अलग पहलू भी सामने आ रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दाना मंडी में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद की बात कही जा रही है। हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि फायरिंग के पीछे असली वजह क्या थी, धमकियों का सच क्या है और क्या पैसों के विवाद का भी इससे कोई संबंध है।

Updated on:
28 Oct 2026, 6:04 PM IST
Published on: