राष्ट्रीय

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का 35 साल की उम्र में निधन, सड़क हादसे के बाद 11 दिन से थे वेंटिलेटर पर

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का बुधवार को मोहाली के अस्पताल में निधन हो गया। हिमाचल में हुए एक सड़क हादसे के बाद सिंगर को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां करीब 11 दिनों तक उनका इलाज चला जिसके बाद आज उनकी मौत हो गई।

2 min read
Oct 08, 2025
राजवीर जवांदा (फोटो- एक्स पोस्ट)

पंजाब के मशहूर सिंगर राजवीर जवांदा का 35 साल की उम्र में निधन हो गया। जवांदा ने बुधवार सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर अपनी आखिरी सांसें ली है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुए एक सड़क हादसे में जवांदा को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें पंजाब के मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब 11 दिनों तक जवांदा वेंटिलेटर पर रहे इलाज जिसके बाद आज उनकी मौत हो गई। जवंदा के पैतृक गांव पोना के सरपंच हरप्रीत सिंह ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए बताया है कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। हालांकि जवंदा के परिवार की तरफ से अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने पोस्ट शेयर कर जताया दुख

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर कर जवंदा की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, राजवीर जवांदा के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। म सबने उनके जल्दी ठीक होने की दुआ की थी, लेकिन अफ़सोस, भगवान को कुछ और ही मंज़ूर था। इस दुखद नुकसान से टूट चुके उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के लिए मेरा दिल रो रहा है। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके चाहने वालों को इस बड़े दुख को सहने की हिम्मत दें। आत्मा को शांति मिले।

पार्थिव देह को ले जाया जाएगा पैतृक गांव

जवंदा की मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पुलिस ने मोहाली के अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। जवंदा के प्रशंसक और करीबी अस्पताल के बाहर जमा होने शुरु हो गए है। सूत्रों के मुताबिक, जवंदा की पार्थिव देह को अस्पताल से सीधा उनके गांव ले जाया जाएगा। जवंदा का अंतिम संस्कार भी उनके गांव पौना में ही किया जाएगा, जो कि लुधियाना में जगराओं में स्थित है। बता दे कि, बाइक से हिमाचल के बद्दी से शिमला जाते हुए 27 सितंबर को जवंदा का भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद अस्पताल ले जाते हुए उन्हें हार्ट अटैक भी आ गया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही जवंदा वेंटिलेटर पर थे और आज 11 दिनों बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

Updated on:
08 Oct 2025 12:14 pm
Published on:
08 Oct 2025 11:46 am
Also Read
View All

अगली खबर