राष्ट्रीय

Election Results: दिल्ली में बीजेपी हेडक्वॉर्टर पर पूड़ी-जलेबी बनना शुरू

शुरुआती रुझानों में बीजेपी पश्चिम बंगाल और असम में बढ़त बनाए हुए दिख रही है। दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में पूड़ी-जलेबी बनना शुरू हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...

less than 1 minute read
bjp
बीजेपी। पत्रिका फाइल फोटो

पश्चिम बंगाल सहित देश के पांच राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। पश्चिम बंगाल की एक सीट फालता पर 21 मई को फिर से चुनाव होगा। शुरुआती रुझानों में बीजेपी पश्चिम बंगाल और असम में बढ़त बनाए हुए दिख रही है। दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में पूड़ी-जलेबी बनना शुरू हो गया है।

दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में पकवानों के बनाए जाने पर ANI से बातचीत में मुख्य शेफ ने व्यंजनों की जानकारी देते हुए बताया कि हम सुबह 4 बजे से तैयारी कर रहे हैं। लगभग 400 से 500 लोगों के लिए भोजन बनाया जा रहा है। नाश्ते में सैंडविच, आलू पूरी, पोहा, जलेबी के साथ फ्रेश फ्रूट्स, लस्सी, रबड़ी और पारंपरिक मिष्टी दोई परोसा जाएगा।

लंच के बारे में उन्होंने कहा कि दाल तड़का, कढ़ी पकोड़ा, परवल आलू, चावल और पापड़ बनाए जा रहे हैं। मिठाई में बंगाली रसगुल्ला और जलेबी विशेष रूप से शामिल हैं। शेफ ने बताया कि पूरे दिन 400-500 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था एक विशेष टीम के 22 सदस्यों द्वारा की जा रही है।इस बीच, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी समेत कुल 823 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना चल रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलटों की गिनती हो रही है, उसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम मशीनों की गिनती शुरू हुई।

Updated on:
04 May 2026 10:38 am
Published on:
04 May 2026 08:56 am