राष्ट्रीय

राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, 7 सासंदों ने भी छोड़ा केजरीवाल का साथ

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दो तिहाई सांसदों के भी पार्टी छोड़ने की खबर है।

2 min read
Raghav chadha News
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा। (फोटो- ANI)

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha's Resignation from the Aam Aadmi Party) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दो तिहाई सांसदों ने भी केजरीवाल का साथ छोड़ दिया है। AAP से इस्तीफा देने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि जिस AAP को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने मार्ग से हट गई है। अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है। मैं AAP से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं। हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था।

भाजपा अध्यक्ष से मिलेंगे राघव चड्ढा

बीजेपी में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ संदीप पाठक व अन्य नेता भी मौजूद थे।

संदीप पाठक ने भी छोड़ी पार्टी

AAP नेता संदीप पाठक ने कहा कि मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था कि ये स्थिति आएगी पर ये आई। 10 साल से इस पार्टी से मैं जुड़ा रहा और आज मैं AAP से अपने रास्ते अलग कर रहा हूं। संदीप पाठक भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

स्वाति मालीवाल भी हुई बीजेपी में शामिल

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह भी बीजेपी का दामन थाम चुकी है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। अशोक मित्तल ने भी पार्टी का दामन छोड़ दिया है। राजेंद्र गुप्ता भी बीजेपी में शामिल हुए।

2 अप्रैल को उपनेता पद से हटाए गए थे

आम आदमी पार्टी ने बीते 2 अप्रैल को उन्हें राज्यसभा में पार्टी के उप नेता के पद से हटा दिया था। इस बारे में राज्यसभा सचिवालय को पार्टी की तरफ से पत्र लिखा गया था। इसमें कहा गया था कि चड्ढा को पार्टी के कोटे से बोलने का टाइम न दिया जाए। पार्टी ने उनकी जगह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के अशोक मित्तल को उप नेता बनाया था। हालांकि, मित्तल ने भी आज पार्टी का दाम छोड़ दिया।

Updated on:
24 Apr 2026 06:29 pm
Published on:
24 Apr 2026 03:45 pm
Also Read
View All
ओमान तट के पास हमले में भारतीय नाविकों की मौत: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बयान पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी बोले- उन्हें कोई अफसोस नहीं

अस्पताल में भर्ती होने का किया दावा, TMC सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय मिले BJP मंत्री के घर, महुआ मोइत्रा ने अपने ही सांसद पर लगाए गंभीर आरोप

क्या संसद में अलग बैठ सकता है काकोली घोष के नेतृत्व में TMC के बागी सांसद? नियमों का हवाला देते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने क्या कहा

‘अगर ममता बनर्जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना सही, तो पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ क्यों नहीं?’ – कीर्ति आज़ाद

G7 की मीटिंग और ट्रंप के साथ बैठक, PM मोदी की फ्रांस यात्रा में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?