राष्ट्रीय

गांधी फैमिली से आते हैं राहुल इसलिए कम होनी चाहिए थी सजा, इस बयान पर ट्रोल हुए प्रमोद तिवारी

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने आज ऐसा बयान दिया कि, लोग हैरान रह गए। जिसने भी राहुल गांधी के समर्थन में दिया यह बयान सुन वह सोच में पड़ गया। अपने दिए बयान के लिए प्रमोद तिवारी सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए। जानें उन्होंने क्या कहा? साथ ही जानें कांग्रेस राहुल गांधी को बचाने के लिए क्या रणनीति बना रही है। वैसे कांग्रेस रविवार को पूरे देश में सुबह 10 बजे से संकल्प सत्याग्रह करने की योजना बना रही है।

2 min read
pramod_tiwari.jpg
गांधी फैमिली से आते हैं राहुल इसलिए कम होनी चाहिए थी सजा, इस बयान पर ट्रोल हुए प्रमोद तिवारी

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहाकि, सजा तय करते समय गांधी परिवार की पृष्टभूमि पर भी विचार किया जाना चाहिए था। भाजपा ने भारतीय लोकतंत्र में गलत परंपरा की नींव डाली है। राहुल, गांधी फैमिली से आते हैं। उनको सजा देने से पहले उनके परिवार की पृष्ठभूमि पर गौर किया जाना चाहिए था। किसी सम्मानित व्यक्ति को सजा देने से पहले उसके और परिवार के बारे में देखना चाहिए। अगर राहुल गांधी को कम से कम सजा मिल जाती तो उनकी लोकसभा सदस्यता नहीं जाती। बस इसके बाद प्रमोद तिवारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अपने बयान को लेकर प्रमोद तिवारी सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए। भाजपा नेता तो बैठे ही थे इस ताक में की कांग्रेस से कोई चूक हो पर आम जनता ने भी प्रमोद तिवारी को नहीं छोड़ा। जमकर खबर ली। उधर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि, हम एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन की योजना बना रहे हैं। हम कल सुबह 10 बजे से संकल्प सत्याग्रह कर रहे हैं। सभी राज्य मुख्यालयों में हमारी पार्टी के कार्यकर्ता संकल्प सत्याग्रह करेंगे।

आपराधिक इतिहास के व्यक्ति नहीं राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहाकि, राहुल गांधी सामान्य व्यक्ति हैं। राहुल गांधी आपराधिक इतिहास के व्यक्ति नहीं हैं। इस अपराध में 50 साल के इतिहास में कभी 2 साल की सजा नहीं दी गई है। आप राहुल गांधी को ऐसी सजा कैसे दे सकते हैं जो खुद सासंद हैं। जिनके परिवार ने त्याग, बलिदान दिया है। देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है।

सजा से पहले परिवार की पृष्ठभूमि देखना जरूरी

इसके साथ कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहाकि, जब आप किसी को अपराधी के तौर पर सजा देते हैं तो उसके चाल चलन और उसके स्तर और परिवार की पृष्ठभूमि को भी देखना चाहिए। उदाहरण के तौर पर अगर कोई शिक्षक किसी मर्डर के केस में फंस गया है तो उसे फांसी की सजा नहीं देनी चाहिए। इसलिए राहुल गांधी को सजा देखते हुए उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और उनकी स्वयं की पृष्ठभूमि देखने की जरूरत थी। अब प्रमोद तिवारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो भाजपा नेताओं के साथ आम सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

कानूनी लड़ाई लड़ने की रणनीति बना रही कांग्रेस

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस कानूनी लड़ाई लड़ने की रणनीति बना रही है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के दिग्गज नेता अभिषेक मनु, सलमान खुर्शीद, विवेक तनख्वा और कपिल सिब्बल सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील तैयार कर रहे हैं। सोमवार तक इसी पूरी तैयार हो जायेगी और उसके बाद अगले दो दिनों में हाइकोर्ट में इसे दाखिल कर दिया जाएगा।

Updated on:
25 Mar 2023 06:35 pm
Published on:
25 Mar 2023 06:34 pm
Also Read
View All
‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से CID ने की 6 घंटे तक पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला?

अमृतसर से कटरा के लिए वंदे भारत ट्रेन सेवा आज से बहाल, जानें क्या है नया टाइम टेबल और रूट

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी: दो धोती, दो कमीज पहनने वाले चंपत राय को क्यों घसीट रहे हैं? RSS समर्थक ने राम मंदिर प्रबन्धन का ऐसे किया बचाव