राष्ट्रीय

‘ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक नहीं थमेगा विरोध,’ राहुल गांधी ने किया ऐलान; SIR को लेकर केंद्र सरकार को भी घेरा

राहुल गांधी ने ‘वोट अधिकार जीने का अधिकार’ जनसुनवाई में SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची से गरीबों के नाम हटाकर उनके मतदान के अधिकार छीने जा रहे हैं। राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए विपक्ष के आंदोलन जारी रखने की बात कही।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2026, 2:58 PM IST
Rahul gandhi
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Rahul Gandhi on SIR: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को ‘वोट अधिकार जीने का अधिकार’ जनसुनवाई में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने एसआईआर को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि SIR के मुद्दे पर पूरा विपक्ष एकजुट है।

उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक का वोट देने का अधिकार है, लेकिन देश में करोड़ों लोगों के इस अधिकार को छीना जा रहा है। गरीब लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं और उनसे उनके मतदान का अधिकार छीन लिया जा रहा है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमने ज्ञानेश कुमार से सवाल पूछे हैं, लेकिन वे उनका जवाब नहीं देते। लेकिन हम तब तक पीछे नहीं हटेंगे, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते और जब तक विपक्ष अपना विरोध जारी रखेगा। 

लोगों को मतदान से किया जा रहा वंचित

जनसुनवाई को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि एसआईआर के जरिए देश में करोड़ों लोगों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। हम लंबे समय से यह मुद्दा उठाते आ रहे हैं, लेकिन अब पूरा देश यह समझने लगा है कि उच्चतम स्तर पर वोटों की चोरी की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि एक ऐसा नया भारत बनाने की कोशिश की जा रही है, जो केवल कुछ चुनिंदा अरबपतियों का हो। ऐसे भारत में आम नागरिकों के पास कोई अधिकार नहीं होंगे और गरीबों को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया जाएगा। इस तरह एक ऐसा देश बनाने की कोशिश हो रही है, जो केवल अरबपतियों के हितों की सेवा करे।

Updated on:
27 Oct 2026, 2:58 PM IST
Published on: