राष्ट्रीय

तमिलनाडु में ‘आत्म सम्मान बनाम नियंत्रण की जंग’, PM मोदी को राहुल गांधी का करारा जवाब

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly Elections) के पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। तमिलनाडु के चुनावी माहौल में सियासी गलियारे की सरगर्मियां तेज हैं। ऐसे माहौल में राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

2 min read
Apr 19, 2026
राहुल गांधी और पीएम मोदी (Photo- IANS)

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: तमिलनाडु चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कोयंबटूर रैली में महिला आरक्षण (Women's Reservation) को बड़ा मुद्दा बनाया। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि वे अपना दुख-दर्द अपनों के बीच साझा करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और DMK ने संसद में संविधान संशोधन का विरोध करके महिलाओं को अवसर से वंचित किया है।

ये भी पढ़ें

‘PM मोदी ने महिला विरोधी एवं विभाजनकारी चेहरों को बेनकाब किया’, विपक्ष पर भड़के विदेश मंत्री एस जयशंकर

PM मोदी ने DMK पर लगाए गंभीर आरोप

चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि अगर संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (Womens Empowerment and Adoration Act) पारित हो जाता तो तमिलनाडु की कई महिलाएं विधायक और सांसद बनतीं। काले कपड़े पहनकर विरोध करने वाली DMK ने महिलाओं का हक नहीं मिलने दिया।

PM ने दावा किया कि तमिलनाडु में बदलाव की लहर है। इस बार तमिलनाडु में NDA अंदर और DMK बाहर का संदेश साफ दिख रहा है। PM मोदी ने DMK को परिवार द्वारा संचालित पार्टी बताते हुए आरोप लगाया कि तमिलनाडु में विकास के बजाय बेटा और दामाद की लूट मची है। PM ने DMK सरकार पर राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को नजरअंदाज करने और युवाओं को ड्रग माफिया के हवाले करने का गंभीर आरोप लगाया है।

राहुल गांधी ने मोदी-शाह को दिया करारा जवाब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पोंनेरी और रानीपेट में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार, तमिलनाडु को कंट्रोल करना चाहती है, लेकिन मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन झुकने वाले नहीं हैं। वह तमिलनाडु की आवाज हैं।

यह चुनाव संस्कृति और स्वाभिमान की लड़ाई

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसा मुख्यमंत्री चाहती है जो दिल्ली के आदेश माने, जबकि स्टालिन केवल जनता के प्रति जवाबदेह हैं। उन्होंने 'एक राष्ट्र, एक भाषा, एक नेता' के नारे को तमिल पहचान पर हमला बताते हुए कहा कि दक्षिण भारत इसे स्वीकार नहीं करेगा। राहुल ने भरोसा जताया कि DMK-कांग्रेस गठबंधन राज्य में BJP-AIADMK को हराएगा। राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि संस्कृति और स्वाभिमान की लड़ाई है। जिसमें जनता निर्णायक भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें

बंगाल चुनाव का पहला चरणः साफ-सुथरी छवि पर भारी ‘जीतने की काबिलियत’, 43% सीटें ‘रेड अलर्ट’
Also Read
View All
शादी के मंडप की जगह मर्चुरी पहुंचा दूल्हा, पत्नी की मौत के 8 महीने बाद अब साली से होनी थी शादी

100 करोड़ से ज्यादा की दौलत, कई पर हत्या-बलात्कार के आरोप, बंगाल चुनाव में उतरे उम्मीदवारों का कच्चा-चिट्ठा एडीआर रिपोर्ट में आया सामने

शराब टैक्स नियमों में बदलाव, कर्नाटक में अब एल्कोहल मात्रा से तय होगा टैक्स, जितनी ज्यादा स्ट्रेंथ उतना ज्यादा टैक्स

दिल्ली दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम! ISI का खतरनाक क्रिमिनल मॉड्यूल बेनकाब

शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक मोटरसाइकिल चलने पर रोक, बंगाल चुनाव से पहले EC ने जारी की नई गाइडलाइन, जानें लें पूरी डिटेल्स