21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक मोटरसाइकिल चलने पर रोक, बंगाल चुनाव से पहले EC ने जारी की नई गाइडलाइन, जानें लें पूरी डिटेल्स

Bengal Elections 2026 में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासन ने मोटरसाइकिल रैलियों और आवाजाही पर सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। मतदान से दो दिन पहले लागू ये नियम शांति, सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Apr 21, 2026

Checking During Election

Checking During Election

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी(सीईओ) ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसका मकसद चुनाव के दौरान शांति बनाए रखना और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकना है। इस नए आदेश के मुताबिक, मतदान से दो दिन पहले ही मोटरसाइकिलों के इस्तेमाल पर कड़ी निगरानी शुरू हो जाएगी। खास तौर पर बाइक रैलियों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। प्रशासन का मानना है कि ऐसे जुलूस कई बार माहौल बिगाड़ सकते हैं या लोगों पर दबाव बनाने का जरिया बन जाते हैं।

मोटरसाइकिल चलने पर रोक


इतना ही नहीं, शाम 6 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक मोटरसाइकिल के चलने पर भी रोक रहेगी। हालांकि, जरूरी परिस्थितियों, जैसे मेडिकल इमरजेंसी या परिवार से जुड़े जरूरी काम के लिए छूट दी गई है। इसका मकसद लोगों को पूरी तरह परेशान करने की मंशा नहीं है, बल्कि सिर्फ संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना है। दिन के समय, यानी सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक भी नियम थोड़े सख्त रहेंगे। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठने (पिलियन राइडिंग) की अनुमति नहीं होगी, सिवाय कुछ खास स्थितियों के जैसे बीमार व्यक्ति को ले जाना, पारिवारिक जरूरत या बच्चों को स्कूल पहुंचाना।

जान लें डिटेल्स


मतदान वाले दिन थोड़ी राहत जरूर दी गई है। उस दिन परिवार के लोग एक साथ बाइक पर बैठकर मतदान केंद्र तक जा सकते हैं। प्रशासन चाहता है कि लोग बिना किसी डर या परेशानी के वोट डाल सकें। अगर किसी को इन नियमों से छूट चाहिए, तो उसे पहले ही स्थानीय थाने से लिखित अनुमति लेनी होगी। अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि इन निर्देशों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाई जाए। चाहे वो अखबार हों, टीवी हो या सोशल मीडिया।

कब होंगे चुनाव?


जिला स्तर के अधिकारियों और पुलिस को सख्ती से इन नियमों का पालन कराने का जिम्मा दिया गया है। साफ कहा गया है कि चुनाव के दौरान ऐसा कोई भी काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिससे माहौल बिगड़े या मतदाताओं पर असर पड़े। आपको बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 23 अप्रैल को और दूसरा 29 अप्रैल को। इसके बाद 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग