राष्ट्रीय

कंगना के बयान पर Rahul Gandhi का पलटवार, कहा- सरकार की नीति कौन तय कर रहा है? एक BJP सांसद या PM मोदी?

Politics News: BJP सांसद कंगना रनौत के तीन कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग पर Rahul Gandhi ने पटलवार किया है। उन्होंने कंगना के बयान पर पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2024, 6:10 PM IST
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत(Kangana Ranaut) ने हाल ही में तीन कृषि कानूनों को लेकर बयान दिया था। उन्होंने सरकार से तीन कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग की थी। कंगना के इस बयान के बाद एक बार फिर राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है। अब कंगना के इस बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पलटवार किया है। राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने कंगना के बयान पर पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर भी निशाना साधा है। उन्होंने बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार की नीति कौन तय कर रहा है? एक भाजपा सांसद या प्रधानमंत्री मोदी?

राहुल ने किया पलटवार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो संदेश के साथ एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा कि सरकार की नीति कौन तय कर रहा है? एक भाजपा सांसद या प्रधानमंत्री मोदी? 700 से ज़्यादा किसानों, खास कर हरियाणा और पंजाब के किसानों की शहादत ले कर भी भाजपा वालों का मन नहीं भरा। INDIA हमारे अन्नदाताओं के विरुद्ध भाजपा का कोई भी षडयंत्र कामयाब नहीं होने देगा - अगर किसानों को नुकसान पहुंचाने के लिए कोई भी कदम उठाया जाएगा तो मोदी जी को फिर से माफी मांगनी पड़ेगी।

पीएम Modi से किया सवाल

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से सवाल पूछा कि पीएम मोदी जी, कृपया आप इसके बारे में स्पष्टीकरण दें। आप इस तरह के बयान के खिलाफ है या फिर कोई ऐसा ही इरादा है? क्या आप काले कानूनों को लागू करने जा रहे हैं? राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे अन्नदाताओं के खिलाफ बीजेपी की तरफ से फिर कोई षड्यंत्र किया गया तो इंडिया गठबंधन एकजुट होकर उसे कभी कायमयाब नहीं होने देगा।

Updated on:
25 Sep 2024, 6:10 PM IST
Published on: