राष्ट्रीय

“राहुल गांधी झूठे हैं और भ्रमित करने वाली खबर फैलाते हैं”, बीजेपी नेता का पलटवार

राहुल गांधी ने आज लोकसभा में सरकार को जमकर घेरा और कई बड़े आरोप लगाए। ऐसे में अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल पर पलटवार किया है।

less than 1 minute read
Feb 11, 2026
Giriraj Singh slams Rahul Gandhi

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज, बुधवार, 11 फरवरी को लोकसभा (Lok Sabha) में अपने भाषण के दौरान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश को बेच दिया है। राहुल ने यह भी कहा कि सरकार ने सरेंडर कर दिया है। राहुल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भी सवाल उठाए और कहा कि इस डील से भारत को नहीं, बल्कि अमेरिका को फायदा होगा। इतना ही नहीं, उन्होंने सरकार पर देश का डेटा अमेरिका को बेचने का भी आरोप लगाया। राहुल के आरोपों को बीजेपी ने बेबुनियाद बताते हुए माफी की मांग की है। अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने राहुल पर पलटवार किया है।

ये भी पढ़ें

लोकसभा में गरजे राहुल गांधी, कहा – “सरकार ने देश को बेच दिया”

"झूठे हैं राहुल"

राहुल के आरोपों पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए गिरिराज ने कहा, "राहुल झूठे हैं और सिर्फ झूठ ही बोलते हैं। राहुल तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं। यह विपक्ष की हताशा को दर्शाता है।"

"राहुल भ्रमित करने वाली खबरें फैलाते हैं"

गिरिराज ने आगे कहा, "मैंने राहुल के भाषण को सुना लेकिन दुर्भाग्यवश मैं सदन में उपस्थित नहीं था। विपक्ष के नेता को या तो जानकारी की कमी है या उन्होंने झूठ बोलने का ठेका लिया है। वह निर्यात को लेकर भ्रमित करने वाली खबरें फैला रहे हैं। सिर्फ 18% टैरिफ से मेरे उद्योग (टेक्सटाइल) को बहुत फायदा होगा। वह सिर्फ भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कपास की बात की। कांग्रेस की सरकार के दौरान कपास पर एमएसपी 3,700 रूपए था। हमारी सरकार ने कपास पर 8,000 रुडपे एमएसपी दिया।"

ये भी पढ़ें

Ahmedabad Plane Crash: सुप्रीम कोर्ट ने मांगी जांच की स्टेटस रिपोर्ट, दिया 3 हफ्ते का समय

Also Read
View All

अगली खबर