
CJP Jantar Mantar Protest: SIR में कथित गड़बड़ी और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर राहुल गांंधी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियों जारी करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अधिकारियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार, अजीत डोभाल को खलनायक तक कह दिया है।
इन दिनों देश में प्रदर्शन का माहौल है। पहले इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन उसके बाद आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन। इन प्रदर्शनों में भारी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। वहीं दिल्ली पुलिस भी इन लोगों को लगातार हिरासत में ले रही है। इसी बीच लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वीडियों जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह RSS प्रमुख मोहन भागवत, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को अपना सबसे बड़ा विरोधी बताया है।
उन्होंने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी, RSS और इनसे जुड़े लोगों के खिलाफ एक दशक से भी ज्यादा समय से लड़ रहा हूं। मैं अपने विरोधियों को उतनी अच्छी तरह समझता हूं, जितना कोई भी अपने प्रतिद्वंद्वी को समझता है। आगे उन्होंने कहा कि मैं इन्हें अंदर तक जानता हूं और इनकी हर चाल से वाकिफ हूं।
राहुल गांधी ने नाम लेकर इनपर निशाना साधा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान कायरता है। साथ ही उन्होंने इस कहानी का सबसे बड़ा खलनायक बताया है। वोट चोरी और एसआईआर को लेकर हो रहे देशव्यापी प्रदर्शनों के कारण राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग अब धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं। इनके चारों तरफ से दायरा सिमट रहा है।
दिल्ली में तैनात भारी पुलिस बल को लेकर राहुल ने कहा कि जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए। चाहे संख्या 10 हजार हो या 20 हजार हो या 50 हजार हो अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। चाहे सारे नेताओं, सारे प्रदर्शनकारी युवाओं को गिरफ्तार कर लीजिए। लेकिन हम लोग अब पीछे हटने वाले नहीं है।
आगे उन्होंने कहा कि घबराइये मत हम आपको चारों तरफ से घेर रहे हैं। हमें जो जानकारी चाहिए, वह हमारे पास पहले से है। हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे। हम हिंदुस्तान की जनता की आवाज की हिफाजत करेंगे। और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पिछले 10-15 सालों में हिंदुस्तान के साथ जो हुआ है, वह दोबारा कभी भी किसी भी हालत में न हो। उन्होंन प्रदर्शनकारी युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हिंदुस्तान के युवाओं, मुझे आप पर गर्व है। अपना विरोध जारी रखिए। हम आपके साथ खड़े हैं।