राष्ट्रीय

Congress: राहुल और प्रियंका गांधी पुलिस हिरासत से रिहा,पार्टी महासचिव बोलीं-हम छात्रों के साथ खड़े हैं

Priyanka Gandhi Released: प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रिहा कर दिया गया। राहुल को छत्रसाल स्टेडियम और प्रियंका को मंदिर मार्ग थाने में रखा गया था। रिहाई के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है।
2 min read
Jul 21, 2026
Priyanka Gandhi Released news
राहुल और प्रियंका गांधी पुलिस हिरासत से रिहा(फोटो-ANI)

Rahul Gandhi Released: पेपर लीक, शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री के इस्तीफे को लेकर प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मंगलवार शाम रिहा कर दिया गया। राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम में रखा गया था, जबकि प्रियंका गांधी को नई दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया था।

इससे पहले प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने वहां से हटाकर अलग-अलग स्थानों पर भेज दिया था। प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल थे।

प्रदर्शन के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

बड़ी संख्या में विपक्षी सांसद और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास के बाहर जमा हुए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेताओं और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और भीड़ को तितर-बितर कर दिया। राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम, प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग थाना और अन्य कई सांसदों को किंग्सवे कैंप क्षेत्र ले जाया गया था।

प्रियंका से मिलने थाने पहुंचीं सोनिया गांधी

प्रियंका गांधी की हिरासत की सूचना मिलने के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं और उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद वह बिना मीडिया से बातचीत किए वहां से रवाना हो गईं।

रिहाई के बाद प्रियंका गांधी का बयान

रिहाई के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि हम छात्रों के साथ खड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी देश का भविष्य हैं। शिक्षा मंत्री पर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा। कांग्रेस का कहना है कि छात्रों के मुद्दे पर उसका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और सरकार से जवाबदेही की मांग की जाती रहेगी।

राहुल गांधी पर कॉकरोच जनता पार्टी ने क्या कहा?


उधर कॉकरोच जनता पार्टी ने राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी आम जनता की आवाज को और मजबूती देने का काम करेंगे। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरकर छात्रों की मांगों और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद की है।

Updated on:
21 Jul 2026 10:24 pm
Published on:
21 Jul 2026 10:07 pm